सीरीज हार गए तो कप्तानी से हट जाओ, कपिल ने कहा बंद करना होगा भारत के अगले कप्तान के लिए ये रवैया

kapil dev and rohit

इस समय दो भारतीय टीमों का नेतृत्व दो अलग-अलग खिलाड़ी कर रहे हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर रोहित शर्मा ही टीम के कप्तान हैं लेकिन हार्दिक पांड्या को पिछली कुछ सीरीज से लगातार टी20 की कमान सौंपी जा रही है। ये फैसला शायद भारत की लॉन्ग-टर्म योजनाओं को देखते हुए लिया गया है जो 2023 विश्व कप के बाद शुरू होगी। हो सकता है धीरे-धीरे रोहित को टेस्ट तक ही सीमित कर दिया जाए और हार्दिक वनडे के दोनों फॉर्मेट में कप्तान बन जाएं। लेकिन ये बहुत कुछ उनकी फिटनेस पर भी निर्भर करेगा। अभी भी ऐसा लगता है गेंदबाजी करना हार्दिक के लिए बहुत ही लोड लेने वाला काम है।

कप्तान को पूरा सपोर्ट करने की जरूरत है

कप्तान को पूरा सपोर्ट करने की जरूरत है

हार्दिक ने आयरलैंड, न्यूजीलैंड और हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टीम को जीत दिलाई है। रोहित और विराट कोहली को टी20 योजनाओं से काफी हद तक दरकिनार कर दिया गया है। हार्दिक युवा दिखने वाली भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं जो 2024 में वेस्टइंडीज और यूएसए में टी20 विश्व कप खेलन के लिए तैयार हो रही है। भारतीय क्रिकेट में अपने समय के सबसे महान कप्तानों में से एक, कपिल देव को लगता है कि अगर हार्दिक बीसीसीआई के लॉन्ग-टर्म विकल्प हैं, तो उन्हें ऑलराउंडर को पूरा सपोर्ट करने की जरूरत है।

 कप्तान टीम को आगे ले जाने के लिए रेडी है या नहीं

कप्तान टीम को आगे ले जाने के लिए रेडी है या नहीं

कपिल ने गल्फ न्यूज को बताया, "मुझे लगता है कि दुनिया को देखने के बजाए अपनी टीम और अपने सोचने के तरीके को देखें। अगर हार्दिक पांड्या हैं, तो उन्हें यह नहीं कहना चाहिए कि यदि आप एक सीरीज हार गए, तो हम आपको हटा देंगे। यदि आप किसी को कप्तान बनाते हैं , आपको उसके वे लंबे मौके देने होंगे फिर वह प्रदर्शन करना शुरू कर देगा। वह गलतियां करेगा लेकिन यहीं पर देखना है कि हर सीरीज में जीत हार को ज्यादा महत्व देना है या फिर देखना है कि वह कप्तान टीम को आगे ले जाने के लिए रेडी है या नहीं।"

हार्दिक पांड्या रेस में सबसे आगे

हार्दिक पांड्या रेस में सबसे आगे

हार्दिक अगले कप्तान की रेस में सबसे आगे बनकर उभरे हैं। भारत ने कप्तानों को बदलने की इतनी चाहत दिखाई है कि ऋषभ पंत, शिखर धवन और केएल राहुल को भी ये भूमिका सौंपी जाती रही है। राहुल को ही रोहित के बाद कमान संभालनी थी लेकिन फॉर्म एक जैसी नहीं रहती जिसके चलते वे कप्तानी की रडार से दूर जाते दिख रहे हैं। हार्दिक ने बतौर कप्तान अपने पहले सीजन में गुजरात टाइटन्स को आईपीएल ट्रॉफी जिताई थी जो हार्दिक की कप्तानी के बारे में बताता है।

हार्दिक में परिपक्वता झलकने लगी है

हार्दिक में परिपक्वता झलकने लगी है

फिलहाल तो हार्दिक छोटे-छोटे अंतराल पर ही सही, पर एक प्रोपर ऑलराउंडर लग रहे हैं जो टी20 क्रिकेट में ज्यादा प्रभावी हैं। अगर वे वनडे क्रिकेट में भी गेंदबाजी का वही दम पूरे 8-10 ओवर दिखा पाएं और बढ़िया फिनिशिंग कर पाएं तो निश्चित तौर पर भारतीय सफेद गेंद क्रिकेट में उनके प्रभाव को कोई नकार नहीं सकेगा। लेकिन वे अब पुराने तेजतर्रार बल्लेबाज नहीं रहे पर ये चीजें उम्र और जिम्मेदारी के साथ आती हैं। उनकी बल्लेबाजी में परिपक्वता झलकने लगी है।

Recommended Video

    IND vs NZ:Team India के पास सीरीज जीतने का वहीं NZ के खिलाफ Record बनाने का मौका | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+