Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'केले की दुकान लगाओ, अंडे बेचो', दबाव ना झेलने वाले खिलाड़ियों पर कपिल देव ने की कड़ी टिप्पणी

Kapil Dev

भारत के महान ऑलराउंडर रहे दिग्गज क्रिकेट कप्तान कपिल देव अपने कुछ कमेंट के लिए आलोचना का शिकार बन जाते हैं। कपिल ने क्रिकेट के मैदान पर ना आकर मैदान के बाहर से विचार व्यक्त करने का रास्ता चुना है। उनके समकालीन सुनील गावस्कर सहित कई पूर्व क्रिकेट मैदान में मौजूद होकर कमेंट्री आदि जैसी चीजों में अति सक्रिय हैं। कपिल ने वहां पर अपनी उपस्थिति बहुत ही कम दर्ज कराई है। वे बाहर से बोलना पसंद करते हैं और बोलते हैं तो दिल से बोलते हैं। खेल के तकनीकी पक्ष से ज्यादा खिलाड़ियों की मानसिकता, उनकी सोच में आए बदलाव और कुछ हद तक उनके द्वारा की जा रही 'खुराफात' पर कपिल बात करने से नहीं चूकते।

दबाव के बजाय गर्व पर ध्यान देना चाहिए

दबाव के बजाय गर्व पर ध्यान देना चाहिए

हालांकि प्रशंसकों द्वारा आलोचना किए जाने के बावजूद, भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने फिर से अपना वही रुख बरकरार रखा है। पिछले शुक्रवार को कोलकाता में एक सभा को संबोधित करते हुए, पूर्व क्रिकेटर ने एक बार फिर इस विषय पर बात की और कहा कि क्रिकेटरों की वर्तमान पीढ़ी को खेलना बंद कर देना चाहिए यदि वे देश का प्रतिनिधित्व करने का दबाव नहीं उठा सकते हैं। भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का मानना कि 100 करोड़ की आबादी से देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया खिलाड़ी दबाव की बात कैसे कर सकता है। उसे तो दबाव के बजाय गर्व पर ध्यान देना चाहिए।

'केले की दुकान लगाओ, अंडे बेचों'

'केले की दुकान लगाओ, अंडे बेचों'

ये वीडियो फेसबुक पर शेयर किया गया था, कपिल देव ने खिलाड़ियों पर "केले का स्टॉल खोलने, या अंडे बेचने" जैसी कड़ी टिप्पणी भी की।

कपिल ने कहा, "मैं सुनता रहता हूं। 'हम आईपीएल खेल रहे हैं। बहुत दबाव है।' यह शब्द इतना सामान्य है, है ना? मैं कहता हूं 'मत खेलो'। आपको कौन कह रहा है? दबाव है, लेकिन यदि आप उस स्तर पर खेल रहे हैं, तो आपकी प्रशंसा और आलोचना की जाएगी। यदि आप गालियों से डरते हैं तो मत खेलो। आप देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और आप पर दबाव है? यह कैसे संभव है? 100 करोड़ के देश में आप 20 में से खेल रहे हैं और फिर आप कहते हैं कि आप पर दबाव है? इसके बजाय, यह कहें कि यह एक गर्व की बात है। आपको लोगों का इतना प्यार मिल रहा है। उस गर्व को लेना सीखिए।"

दबाव एक अमेरिकी शब्द है

दबाव एक अमेरिकी शब्द है

कपिल ने आगे कहा, "दबाव एक अमेरिकी शब्द है। यदि आप काम नहीं करना चाहते हैं, तो नहीं करें। क्या कोई आपको मजबूर कर रहा है? जाकर केले की दुकान लगाओ। अंडे बेचो जा के। लेकिन जब आपको एक अवसर मिला है, आप इसे दबाव क्यों लेते हैं। इसे आनंद के रूप में लें और इसके साथ मजे करें। जिस दिन आप इसे करना शुरू कर देंगे, काम आसान लगने लगेगा। लेकिन अगर आप इसे दबाव कहते हैं, तो इससे कुछ अच्छा निकलकर सामने नहीं आ सकता।

कई क्रिकेटरों ने तनाव का हवाला दिया है

कई क्रिकेटरों ने तनाव का हवाला दिया है

बता दें कई क्रिकेटरों ने तनाव का हवाला दिया है और खेल से लंबा ब्रेक लिया है। इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सहित कई लोगों ने दबाव पर एक जैसे विचार व्यक्त किए हैं और एक प्रारूप से संन्यास ले लिया है। ऐसे ही कोहली ने भी टी20 और टेस्ट से कप्तानी छोड़ दी थी।

विराट कोहली ने भी एशिया कप के लिए टीम में शामिल होने से पहले इंग्लैंड दौरे के बाद ब्रेक लिया। उन्होंने माना की खेल का मजा नहीं ले पा रहे थे। ब्रेक हालांकि उनके लिए बढ़िया साबित हुआ क्योंकि एशिया कप में उन्होंने 1000 से अधिक दिनों के शतक के सूखे को भी समाप्त किया और तब से जबरदस्त फॉर्म का आनंद ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+