Rohit Sharma की फिटनेस पर कपिल देव ने उठाया बड़ा सवाल, कहा- क्या कप्तानी के लिए वह सच में फिट हैं?

Kapil Dev on Rohit Sharma's fitness: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को पिछले साल एशिया कप और वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा था।

Kapil Dev

Kapil Dev on Rohit Sharma's fitness: मौजूदा समय में टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा वनडे सीरीज से वापसी करने को बेताब हैं। रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ 10 जनवरी को होने वाली वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे। टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा सहित विराट कोहली और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों को बोर्ड ने आराम दिया था। वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बोर्ड द्वारा भारतीय टीम के खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है।

क्या अब पूरी तरह से फिट हैं रोहित शर्मा

क्या अब पूरी तरह से फिट हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले सके थे। दूसरे वनडे मैच के दौरान रोहित की उंगली में चोट लग गई थी। जिसके बाद से वह अब तक मैदान पर वापसी नहीं कर पाए हैं। हालांकि, 10 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ही टीम के कप्तान होंगे। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका को मात देना चाहेगी। लेकिन रोहित की फिटनेस पर अभी भी सवाल उठ रहे हैं।

रोहित को लेकर कपिल देव ने दिया बयान

रोहित को लेकर कपिल देव ने दिया बयान

भारतीय कप्तान रोहित की फिटनेस पिछले एक साल के दौरान लगातार सवालों के घेरे में रही है। भारत के पूर्व महान क्रिकेटर कपिल देव ने अब रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। एबीपी न्यूज पर बात करते हुए कपिल देव ने कहा कि रोहित शर्मा में कोई कमी नहीं हैं, लेकिन क्या वह खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं। उनकी फिटनेस पर एक बड़ा सवालिया निशान है, मुझे नहीं लगता कि वह पूरी तरह फिट हैं, उनकी फिटनेस पर संदेह बना हुआ है।

कप्तान फिट हो तो टीम के खिलाड़ियों का बढ़ता है मनोबल

कप्तान फिट हो तो टीम के खिलाड़ियों का बढ़ता है मनोबल

कपिल देव ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि किसी भी टीम में अगर कप्तान फिट होता है तो वह दूसरे खिलाड़ियों का रोल मॉडल बन जाता है। रोहित ने कप्तान बनने के बाद से अधिक रन नहीं बनाए हैं, मैं इस बात को मानता हूं लेकिन मुझे नहीं लगता कि उसके क्रिकेट कौशल के साथ कोई समस्या है। वह एक बहुत ही सफल क्रिकेटर हैं। बस उन्हें अपनी फिटनेस पर काम करने की जरूरत है, अगर वह ऐसा करते हैं तो इससे टीम को काफी फायदा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+