'अगर वह फिट हैं तो...,' हार्दिक पंड्या को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए या नहीं? कपिल देव ने दिया दो टूक जवाब

भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव को नहीं लगता कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भविष्य में बहुत अधिक टेस्ट खेलेंगे। कपिल इस बात पर सहमत थे कि अगर फिट हैं तो पंड्या को रेड-बॉल क्रिकेट खेलना चाहिए, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट में इस बात पर बहस चल रही है कि क्या पंड्या का शरीर टेस्ट क्रिकेट का कार्यभार संभाल सकता है या नहीं। 29 वर्षीय खिलाड़ी ने 2017 में श्रीलंका में भारत के लिए लाल गेंद से डेब्यू किया, लेकिन 2018 में इंग्लैंड दौरे के बाद से उन्होंने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है।

Hardik Pandya

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन के मुताबिक, अगर भारत को विदेशी टेस्ट में सफल होना है तो बेन स्टोक्स जैसे ऑलराउंडर की जरूरत है। यह पूछे जाने पर कि क्या पंड्या लाल गेंद वाले क्रिकेट में भारत के लिए काम कर सकते हैं। कपिल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, 'ऐसा नहीं लगता कि वह ऐसा करेगा।'

भारतीय दिग्गज ने कहा कि, 'मैंने आज बिलबोर्ड पर उनकी तस्वीर देखी। मुझे नहीं पता कि उन्होंने कोई टच-अप किया था या नहीं, लेकिन उसमें वह देश के सबसे बेहतरीन फिटनेस वाले खिलाड़ियों में से एक लग रहे थे। हां, उन्हें और क्रिकेट खेलना चाहिए क्योंकि उनमें बहुत क्षमता है।' अगर वह फिट हैं तो उन्हें टेस्ट क्रिकेट भी खेलना चाहिए।'

उन्होंने कहा कि 'मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ियों की तुलना करना सही है। पिछले 20-30 वर्षों में हमने काफी तेज गेंदबाज तैयार किये हैं जिन पर हम निर्भर रह सकते हैं। आपको केवल तेज गेंदबाजी वाले ऑलराउंडरों की ही जरूरत नहीं है, आपको स्पिन-गेंदबाजी वाले ऑलराउंडरों की भी जरूरत है।'

उन्होंने कहा कि, 'आपके पास भारतीय टीम में कुछ अच्छे लोग हैं। जड़ेजा शानदार हैं, अश्विन शानदार काम कर रहे हैं, तो ऐसा नहीं है कि हमारे पास कोई भी ऑलराउंडर नहीं है।' अश्विन ने जहां 489 टेस्ट विकेट लिए हैं, वहीं उनके नाम पांच शतक भी हैं। जहां तक जड़ेजा की बात है तो उन्होंने 275 विकेट लिए हैं और तीन टेस्ट शतक लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+