MS धोनी के रिटायरमेंट पर फैंस को हैरान कर सकता है कपिल देव का जवाब, जानें माही को लेकर क्या बोले पूर्व कप्तान

IPL 2023: भारत के दिग्गज और 1983 के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने एमएस धोनी की संभावित आईपीएल रिटायरमेंट पर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंने धोनी की कप्तानी की भी प्रशंसा की।

Kapil Dev

CSK vs GT IPL 2023 Final: अगर बारिश रुकावट न बनी होती तो आईपीएल 2023 का विजेता अब तक हमें मिल चुका होता। हालांकि, ग्रैंड फिनाले का मुकाबला पहली बार रिजर्व डे में आज, 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस बीच एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास को लेकर चल रही तमाम बातें अभी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहीं।

आईपीएल 2023 के पहले लीग स्टेज मैच से लेकर फाइनल तक उनके रिटायरमेंट को लेकर बहुत सारी अफवाहें सामने आ चुकी हैं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। कैप्टन कूल के आईपीएल से रिटायरमेंट पर फैंस की ही नहीं बल्कि दिग्गजों की ओर से भी लगातार टिप्पणी देखने को मिल रही हैं।

ऐसे में अब पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने भी माही को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि क्या धोनी जिंदगी भर खेलेंगे। उन्होंने पिछले 15 साल में अपने प्रदर्शन से सबकुछ साबित कर दिया है। भारत के दिग्गज और 1983 के विश्व कप विजेता कपिल देव ने धोनी की संभावित आईपीएल सेवानिवृत्ति पर अपनी राय रखते हुए एबीपी न्यूज से बात करते हुए उनकी प्रशंसा की।

कपिल देव ने आईपीएल के 16वें सीजन के फाइनल में टीम का नेतृत्व करने के लिए धोनी की सराहना की और यह भी कहा कि चार बार का आईपीएल चैंपियन जीवन भर नहीं खेलेगा।

उन्होंने कहा कि, 'वह 15 साल से आईपीएल खेल रहे हैं। ऐसा क्यों है कि हम केवल धोनी के बारे में बात कर रहे हैं? उन्होंने अपना काम किया है। हम उनसे और क्या चाहते हैं? क्या हम चाहते हैं कि वह जीवन भर खेलें? वह नहीं जा रहे हैं, इसके बजाय हमें आभारी होना चाहिए कि वह 15 साल तक खेले।'

'वह अगले साल खेले या नहीं, जाने से पहले उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने भले ही बड़े रन नहीं बनाए हों, लेकिन उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया और यह दिखाता है कि क्या है क्रिकेट के खेल में एक कप्तान का महत्व।'

ये भी पढ़ें- CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स के बड़े खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, IPL Final को बताया आखिरी मैच

दरअसल, एमएस धोनी की अगुवाई में भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी पर भी उन्हीं की कप्तानी में टीम इंडिया ने कब्जा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+