Kal Ka Match Kon Jeeta 13 April: हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स, Who Won Yesterday Match
Kal Ka Match Kon Jeeta: सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार बल्लेबाजी और धारदार गेंदबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हराकर मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।
हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि इसके बाद ट्रेविस हेड (18 रन) और ईशान किशन ने पारी को संभाला। ईशान किशन ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 91 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनके साथ हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों में 40 रनों की अहम पारी खेली।

मिडिल ऑर्डर में नितीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों पर 28 रन बनाकर रन गति को और तेज किया। अंत में सलिल अरोड़ा ने नाबाद 24 रन बनाकर टीम को 216 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस जैसे बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए। टीम ने शुरुआती झटकों से कभी उबरने का मौका नहीं पाया। डेब्यू करने वाले गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी, जुरेल और प्रिटोरियस को पहले ओवर में चलता किया, दो विकेट और गिरने से स्कोर 5 विकेट और 9 रन हो गया।
मिडिल ऑर्डर में डोनोवन फरेरा ने 44 गेंदों में 69 रन की शानदार पारी खेली और कुछ हद तक संघर्ष किया। उनके अलावा रविंद्र जडेजा ने 32 गेंदों पर 45 रन बनाए। तुषार देशपांडे ने भी 11 गेंदों में 25 रन की तेज पारी खेली, लेकिन यह प्रयास टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। राजस्थान रॉयल्स 19 ओवर में 159 पर आउट हो गई, हैदराबाद ने 57 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
हैदराबाद के गेंदबाजों ने शुरू से दबाव बनाए रखा। प्रफुल हिंगे ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और राजस्थान की कमर तोड़ दी। इसके अलावा साकिब हुसैन ने भी 4 विकेट झटकते हुए हैदराबाद को जीत दिला दी। इस सीजन राजस्थान रॉयल्स की यह पहली हार थी।












Click it and Unblock the Notifications