Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- दक्षिण अफ्रीका vs अफगानिस्तान
Kal Ka Match Kon Jeeta: दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 244 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर इस मुकाबले में पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया था। खराब शुरुआत के बाद टीम को कुछ झटके लगे। विकेट पतन के बीच अजमतुल्लाह क्रीज का एक कोना पकड़कर खड़े हो गए। वह रन भी बनाने में सफल रहे और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

अजमतुल्लाह के बल्ले से 97 रनों की नाबाद पारी आई और अफगानिस्तान की टीम 244 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कोएट्जी रहे। वह 4 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे।
जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका के लिए डी कॉक और बवुमा ने तेज शुरुआत की। डी कॉक 41 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद मार्करम और वैन डर डुसेन ने मोर्चा संभाल लिया। हालांकि मार्करम ज्यादा देर तक नहीं टिके लेकिन वैन डर डुसेन खड़े रहे।
वैन डर डुसेन ने फिफ्टी जड़ने के बाद भी क्रीज पर टिककर खेले और नाबाद 76 रन बनाकर लौटे। उनके अलवा फेकलुकवायो भी अच्छी बैटिंग करते हुए 39 रन बनाकर नाबाद वापस आए दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट पर 244 रन बनाकर मैच जीता। यह दक्षिण अफ़्रीकी टीम की सातवीं जीत रही। अब सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला होगा।
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, एंडिले फेहलुकवायो, डेविड मिलर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी












Click it and Unblock the Notifications