Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- आरसीबी vs सनराइजर्स हैदराबाद

Kal Ka Match Kon Jeeta: आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला धमाकेदार रहा। ट्रेविस हेड ने धमाकेदार शतकीय पारी खेली। बाद में आरसीबी के लिए दिनेश कार्तिक ने धाकड़ पारी खेली। पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद ने 3 विकेट पर 287 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में खेलते हुए आरसीबी ने 7 विकेट पर 262 रन बनाए।

टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 108 रनों की भागीदारी की। अभिषेक शर्मा 34 रन बनाकर आउट हो गए। ट्रेविस हेड 20 गेंद में फिफ्टी जड़कर खेलते रहे।

kal ka match kon jeeta

हेड ने 39 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया। वह 41 गेंद में 8 छक्कों और 9 चौकों से 102 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद क्लासेन ने भी धुआंधार पारी खेली। वह 31 गेंदों में 67 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए। अंतिम ओवरों में मार्करम और अब्दुल समद ने धमाका किया।

मार्करम ने 17 गेंद में 32 रनों की नाबाद पारी खेली। अब्दुल समद ने 10 गेंद में नाबाद 37 रनों की पारी खेल स्कोर 3 विकेट पर 287 रन बनाकर इतिहास रच दिया। आईपीएल में अब तक का यह सबसे बड़ा स्कोर है। लोकी फर्ग्युसन ने 2 विकेट हासिल किये।

जवाबी पारी में खेलते हुए आरसीबी की तरफ से कोहली और फाफ डू प्लेसी ने तूफानी शुरुआत करते हुए 80 रनों की भागीदारी की। कोहली 42 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद विकेट पतन शुरू हो गया। विल जैक्स 7, पाटीदार 9 और सौरव चौहान 0 पर आउट हो गए।

आरसीबी हार की तरफ जा रही थी, इस समय दिनेश कार्तिक ने जमकर बल्लेबाजी करते हुए अपना अंदाज दिखाया और धांसू बैटिंग करते हुए 35 गेंद में 83 रनों की पारी खेली। अनुज रावत ने नाबाद 25 रन बनाए और आरसीबी का स्कोर 7 विकेट पर 262 तक पहुँचाया। आरसीबी इस सीजन छठी बार हार गई, अब प्लेऑफ़ की दौड़ मुश्किल हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+