Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- आरसीबी vs लखनऊ सुपर जायंट्स
Kal Ka Match Kon Jeeta: आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया मुकाबला एकतरफा रहा और लखनऊ ने 28 रनों के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस सीजन लखनऊ की टीम ने अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली। आरसीबी को सीजन की तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। डी कॉक और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी देखने को मिली। इसके बाद राहुल 20 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। यहाँ से पडीक्कल 6 रन बनाकर आउट हो गए।

मार्कस स्टोइनिस ने तूफानी बैटिंग का प्रयास किया लेकिन वह 24 रन बना पाए। डी कॉक दूसरे छोर से अपना काम करते हुए चले गए। वह फिफ्टी जड़ने के बाद भी क्रीज पर बने रहे और शतक की तरफ बढ़ रहे थे। इस बीच उनको 81 रन पर टॉपली ने आउट कर दिया।
निचले क्रम से अंतिम दो ओवरों में निकोलस पूरन ने धमाल किया। पूरन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में ही नाबाद 40 रनों की पारी खेलकर टीम को 5 विकेट पर 181 रनों के कुल स्कोर पर पहुंचा दिया। आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए आरसीबी ने तेज शुरुआत के बाद विकेट गंवाए। कोहली 16 और डू प्लेसी बनाकर आउट हो गए। उनके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। मयंक यादव की तूफानी गेंदबाजी के सामने बल्लेबाज नहीं टिक पाए। एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए।
निचले क्रम से महिपाल लोमरोड़ ने कुछ बड़े शॉट खेलकर उम्मीद जगाई लेकिन वह 13 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हो गए और आरसीबी की पारी 153 रनों पर समाप्त हो गई। इस तरह लखनऊ ने 28 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। आरसीबी की घर में यह लगातार दूसरी हार है।












Click it and Unblock the Notifications