Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- आरसीबी vs चेन्नई सुपर किंग्स

Kal Ka Match Kon Jeeta: आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच काफी रोमांच भरा रहा। धोनी और जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी से दर्शकों का मनोरंजन किया। आरसीबी ने अपनी बैटिंग में धमाका किया और पहले खेलते हुए चिन्नास्वामी स्टेडियम में 5 विकेट पर 218 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कोहली और फाफ डू प्लेसी ने धांसू बैटिंग करते हुए पहले विकेट के लिए 78 रनों की भागीदारी की। इस दौरान कोहली के रूप में आरसीबी को पहला झटका लगा, वह 47 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

csk vs rcb

दूसरी तरफ फाफ डू प्लेसी क्रीज पर टिके थे और फिफ्टी जड़ने के बाद 54 रन बनाकर आउट हुए। उधर रजत पाटीदार ने हर बार की तरह इस बार भी धमाका करते हुए 23 गेंदों का सामना कर 41 रन की पारी खेली। उनके बाद कार्तिक 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

कैमरन ग्रीन ने एक छोर पकड़े रखा और दूसरी तरफ आए मैक्सवेल ने 5 गेंद में 16 रन बन डाले। ग्रीन 17 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाने में सफल रहे और आरसीबी का स्कोर 5 विकेट पर 218 रनों तक पहुंचा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट शार्दुल ठाकुर को मिले। उन्होंने 2 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए चेन्नई के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ पहली गेंद पर आउट हो गए। उनको मैक्सवेल ने खाता खोले बिना भेज दिया। यहाँ से डैरिल मिचेल भी 4 रन बनाकर आउट हुए। मुश्किल स्थिति में टीम को रहाणे और रचिन रविन्द्र ने संभाला और अर्धशतकीय भागीदारी की। इस बीच रहाणे 33 रन बनाकर चलते बने। रविन्द्र फिफ्टी जड़ने में सफल रहे लेकिन 61 के स्कोर पर रन आउट हुए।

शिवम दुबे के बल्ले से रन आने की उम्मीद थी और वह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। दुबे 7 और सैंटनर 3 रन बनाकर चलते बने। यहाँ से जडेजा और धोनी ने दबाव में होने के बाद भी धमाकेदार खेल दिखाया और अर्धशतकीय भागीदारी की। अंतिम ओवर में चेन्नई को क्वालीफाई करने के लिए 17 रन चाहिए थे। एक छक्का जड़कर दूसरी गेंद पर धोनी यश दयाल का शिकार बन गए और मैच पलट गया। अंत में चेन्नई 7 विकेट पर 191 रन बना पाई और हारकर बाहर हो गई। जडेजा ने 22 गेंद में नाबाद 42 रन बनाए। इस तरह आरसीबी ने टॉप चार में जगह हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+