Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान vs पंजाब
Kal Ka Match Kon Jeeta: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मैच कम स्कोर वाला रहा। इस मैच में पंजाब ने बाजी मारी और 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली। पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 9 विकेट पर 144 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए पंजाब ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद पंजाब ने जायसवाल को 4 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। यहाँ मामला नहीं रुका और कुछ विकेट गिरे। इनमें संजू सैमसन और कैडमोर का विकेट था। दोनों ने 18-18 रन बनाए।

अश्विन ने क्रीज पर आकर कुछ आकर्षक शॉट जड़े लेकिन वह भी 28 रन बनाकर आउट हो गए। उनके जाने पर मामला खराब हो गया। गुवाहाटी में मैच था और वहीँ से आने वाले रियान पराग ने राजस्थान रॉयल्स की पारी को बिखरने से बचाया।
पराग ने बेहतरीन 48 रनों की पारी खेल रॉयल्स का स्कोर 9 विकेट पर 144 रनों तक पहुंचा दिया। पंजाब किंग्स के लिए सैम करन ने 2 विकेट हासिल किये। उनके अलावा हर्षल पटेल और राहुल चाहर ने भी 2-2 विकेट हासिल किये और टीम के लिए अपना बेस्ट दिया।
जवाब में खेलते हुए पंजाब की स्थिति भी खराब रही। प्रभसिमरन 6 और बेयरस्टो 14 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद दो विकेट और गिर गए और स्थिति खराब हो गई। इस दौरान सैम करन ने क्रीज पर आकर जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की और राजस्थान रॉयल्स के लिए काम मुश्किल कर दिया।
सैम करन अंत तक क्रीज पर टिके रहे और टीम को 5 विकेट पर 145 के स्कोर तक पहुंचाते हुए जीत दिला दी। करन ने नाबाद 63 रनों की पारी खेली। उनके अलावा आशुतोष ने भी 17 रनों की नाबाद पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स के लिए आवेश खान और चहल को 2-2 विकेट हासिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications