Kal Ka Match Kon Jeeta 8 April: कल का मैच कौन जीता- पंजाब vs चेन्नई

Kal Ka Match Kon Jeeta: पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल में मंगलवार के डबल हेडर का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला। थाला माही की टीम चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से चेज करते हुए अपना काम पूरा करने में नाकाम रही।

टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने बैटिंग का फैसला लिया लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों ने तहलका मचा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के सामने पंजाब के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। नियमित अंतराल पर विकेट गिरे।

kal ka match kon jeeta

इन सबके बीच 24 साल के प्रियांश आर्य ने चेन्नई को धोने की कसम खा ली थी और धांसू अंदाज में चौके और छक्कों की बरसात कर डाली। प्रियांश आर्य अपनी फिफ्टी जड़ने के बाद भी क्रीज पर टिके रहे और 39 गेंदों में सैकड़ा जड़ते हुए इतिहास रच दिया। वह 42 गेंदों में 103 रन बनाकर आउट हुए, इस दौरान 9 छक्के और 7 चौके देखने को मिले।

अंतिम समय में शशांक सिंह का बल्ला भी चला और वह 52 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके अलावा मार्को यानसेन ने 19 गेंदों का सामना करते हुए 34 रनों की नाबाद पारी खेली। इस तरह जल्दी गिरे विकेटों की भरपाई हो गई। पंजाब का स्कोर 6 विकेट पर 219 तक पहुँच गया।

जवाब में खेलते हुए चेन्नई के लिए रचिन रविन्द्र और डेवोन कॉनवे ने अर्धशतकीय भागीदारी की। रविंद्र 36 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद गायकवाड़ 1 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यहाँ से शिवम दुबे और कॉनवे ने स्कोर 150 पार पहुंचा दिया।

कॉनवे ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली और दुबे 42 पर चलते बने। इसके बाद धोनी खेलने आए। इस बीच कॉनवे को 69 पर रिटायर्ड आउट कर जडेजा को क्रीज पर लाया गया। धोनी ने 3 छक्के और 1 चौके से 12 गेंदों में 27 रन बनाए। जडेजा 9 रन बनाकर नाबाद लौटे और चेन्नई का स्कोर 5 विकेट पर 201 तक पहुँच पाया। इस तरह चेन्नई को इस सीजन लगातार अपनी चौथी हार का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+