Kal Ka Match Kon Jeeta 6 March: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्ज
Kal Ka Match Kon Jeeta: महिला प्रीमियर लीग में कल का मुकाबल मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज की टीमों के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया। पहले बैटिंग करते हुए यूपी ने 9 विकेट पर 150 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए मुंबई ने 4 विकेट पर 153 रन बना मैच जीत लिया।
टॉस मुंबई इंडियंस ने जीता था और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इसके बाद यूपी के लिए जॉर्जिया वोल और ग्रेस हैरिस ने मिलकर पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। इस बीच हैरिस 28 रन बनाकर आउट हो गईं। जॉर्जिया ने फिफ्टी जड़ी और 33 गेंदों में 55 रन बनाए।

दीप्ति शर्मा के बल्ले से भी 27 रनों की पारी आई और यूपी ने 9 विकेट पर 150 का स्कोर हासिल कर लिया। अमेलिया केर ने मुंबई इंडियंस के लिए धांसू गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किये। जवाब में खेलते हुए मुंबई के लिए हैली मैथ्यूज ने धमाल मचा दिया।
हैली मैथ्यूज ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 46 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। नताली सीवर ब्रंट के बल्ले से भी 37 रनों की पारी देखने को मिली और मुंबई ने 19वें ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई की इस सीजन यह चौथी जीत है।












Click it and Unblock the Notifications