Kal Ka Match Kon Jeeta 15 Feb: कल का मैच कौन जीता- दिल्ली vs मुंबई

Kal Ka Match Kon Jeeta: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कल खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा और यह अंतिम गेंद पर समाप्त हुआ। रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट के अंतर से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और गेंदबाजों ने इसे सही साबित कर दिया। मुंबई इंडियंस को दो बड़े झटके लगे।हैली मैथ्यूज बगैर खाता खोले आउट हुईं और यास्तिका भाटिया 11 रन के निजी स्कोर पर चलती बनीं।

kal ka match kon jeeta

यहाँ से हरमनप्रीत कौर और नताली सीवर ने मिलकर टीम को संभाल लिया। दोनों ने मुंबई का स्कोर 100 क्रॉस करा दिया। हरमनप्रीत काफी आक्रामक तेवरों के साथ मैदान पर आई थीं। वह 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 22 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हो गईं।

नताली सीवर फिफ्टी जड़ने के बाद भी क्रीज के एक छोर पर टिकी रहीं लेकिन अन्य बल्लेबाजों से सहयोग नहीं मिला। एक के बार एक करते हुए मुंबई की टीम ने सभी विकेट गंवाए और टीम अंतिम ओवर में पांच गेंद शेष रहते 164 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। दिल्ली के लिए अनाबेल सदरलैंड ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये।

जवाबी पारी में खेलते हुए दिल्ली की ओपनर शेफाली वर्मा ने तबाही मचाने वाली बैटिंग की और 18 गेंदों में ही 43 रन ठोक डाले। उनके आउट होने पर कुछ विकेट गिरे और दिल्ली की स्थिति खराब हो गई। इसके बाद साराह ब्राइस के बल्ले से 21 रनों की पारी आई।

मुश्किल समय में निक्की प्रसाद क्रीज पर जमी रहीं और रन बनाते हुए टीम को लक्ष्य के करीब लेकर चली गईं। जब दो गेंदों में दिल्ली को दो रनों की जरूरत थी। उस समय निक्की 35 के निजी स्कोर पर आउट हो गईं और मुकाबला रोमांचक हो गया। अंत में अरुंधति रेड्डी ने अंतिम गेंद पर दो रन लेकर दिल्ली को 2 विकेट से मैच में जीत दिला दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+