Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- लखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्स
Kal Ka Match Kon Jeeta: पंजाब किंग्स को आईपीएल के इस सीजन अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स की टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 8 विकेट पर 199 रन बनाए। जवाबी पारी में खेलते हुए पंजाब ने 5 विकेट पर 178 रन बनाए।
टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करने फैसला लिया। निकोलस पूरन इस मैच में कप्तान थे और केएल राहुल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेले। केएल राहुल ओपन करते हुए 15 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद देवदत्त पडीक्कल 9 रन बनाकर आउट हो गए। स्टोइनिस 19 रन बनाकर आउट हो गए।

डी कॉक 54 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। निकोलस पूरन ने 21 गेंद का सामना करते हुए 42 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में क्रुणाल पांड्या के बल्ले से 22 गेंद में 43 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली। लखनऊ की टीम ने 8 विकेट पर 199 रनों का स्कोर खड़ा किया। सैम करन ने 3 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट हासिल किये।
पंजाब किंग्स के लिए जवाबी पारी में खेलते हुए शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो ने शतकीय भागीदारी की। बेयरस्टो 42 रन बनाकर आउट हो गए। प्रभसिमरन 19 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। जितेश शर्मा भी क्रीज पर नहीं टिके और 6 रन बनाकर आउट हो गए।
धवन फिफ्टी जड़ने के बाद 70 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने और पंजाब की रेन रेट धीरे-धीरे गिरती चली गई और अंततः पंजाब किंग्स की टीम 5 विकेट पर 178 रन बनाकर मैच हार गई। मयंक यादव ने लखनऊ ने 3 विकेट झटके। मोहसिन खान ने 2 विकेट झटके। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू करने वाले मयंक यादव को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।












Click it and Unblock the Notifications