Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत vs ज़िम्बाब्वे

Kal Ka Match Kon Jeeta: जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम की स्थिति खराब हो गई। टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। अंतिम ओवर तक मैच चला और जिम्बाब्वे ने बाजी मार ली। ज़िम्बाब्वे को इस मुकाबले में कम स्कोर के बाद भी जीत मिली।

टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जिम्बाब्वे की खराब शुरुआत रही। इनोसेंट कैया अपना खाता खोले बिना आउट हो गए। ब्रायन बेनेट अच्छी शुरुआत करने में सफल रहे लेकिन 22 रन के निजी स्कोर पर उनको रवि बिश्नोई ने आउट कर दिया।

kal ka match kon jeeta

मैधेवेरे ने 21 रनों की पारी खेली। डियोन मेयर्स ने 23 रन का निजी स्कोर पर आउट हो गए। जिम्बाब्वे ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। क्लाइव मदांडे ने एक छोर पर टिककर 29 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी के कारण ही ज़िम्बाब्वे की पारी 100 के पार पहुंची।

20 ओवर खेलने के बाद ज़िम्बाब्वे की टीम 9 विकेट 115 रनों के स्कोर तक पहुंची। रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। उनके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने भी 11 रन देकर 2 विकेट झटके। उनके अलावा मुकेश कुमार और आवेश खान के खाते में 1-1 विकेट झटका।

जवाब में खेलते हुए भारत ने अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। उनके बाद रुतुराज गायकवाड़ 7 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। रियान पराग ने 2 रन बनाए और रिंकू सिंह बिना खाता खोले आउट हो गए। टीम इंडिया ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए।

गिल के 31 पर आउट होने के बाद भारतीय टीम की पारी लड़खड़ा गई। यहाँ से वॉशिंगटन सुंदर और आवेश खान टीम को जीत के करीब लेकर गए। आवेश खान 16 रन बनाकर आउट हो गए। अंतिम ओवर में भारत को 17 रन की दरकार थी और सुंदर यह काम नहीं कर पाए। सुंदर 27 रन बनाकर अंतिम विकेट के रूप में आउट हुए। टीम इंडिया 102 रन बनाकर आउट हो गई। चतारा और सिकन्दर रजा 3-3 विकेट लेने में सफल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+