Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत v साउथ अफ्रीका फाइनल
Kal Ka Match Kon Jeeta: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। टीम इंडिया ने अंतिम ओवर में बाजी अपने नाम कर ली। भारतीय टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में चैम्पियन बन गई। भारत ने 17 साल बाद खिताब अपने नाम किया है।
टॉस जीतकर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए। वह सिर्फ 9 रन ही बना पाए। उनके बाद ऋषभ पन्त बिना खाता खोले आउट हो गए।

सूर्यकुमार यादव 3 रन बनाकर आउट हो गए और टीम इंडिया दबाव में आ गई। इस स्थिति में कोहली ने मोर्चा संभाल लिया। उनके सामने अक्षर पटेल आए थे। अक्षर पटेल ने धांसू बैटिंग करते हुए 31 गेंदों का सामना करते हुए 47 रनों की पारी खेली। कोहली अपनी फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। अर्धशतक के बाद उनके खेल में तेजी आई।
विराट कोहली ने 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 59 गेंदों में 76 रनों की धांसू पारी खेली। दुबे के बल्ले से भी 27 रन आए। इस तरफ भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 176 रनों का स्कोर हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए नोर्टजे और महाराज ने मिलकर 2-2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए रीज़ा हेंड्रिक्स का विकेट दक्षिण अफ्रीका ने गंवा दिया। उनके बाद मार्करम भी चले गए। दोनों ने ही 4-4 रनों का स्कोर किया। यहाँ से स्टब्स और डी कॉक ने धमाका किया और स्कोर 70 तक लेकर गए। स्टब्स 31 रन बनाकर चलते बने। डी कॉक ने क्लासेन के साथ भागीदारी की, इस बीच उनको अर्शदीप ने 39 पर चलता किया।
यहाँ से क्लासेन का बल्ला जमकर गरजा और भारतीय गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़ा। क्लासेन ने चौकों-छक्कों से 23 गेंद में फिफ्टी बना दी। उनको 52 पर पांड्या ने आउट किया और यहाँ से मैच भारत के पक्ष में आया। इसके बाद बुमराह और अर्शदीप ने रन नहीं बनने दिए। अंतिम ओवर में अफ्रीका को 16 रन की दरकार थी।
पांड्या ने मिलर को आउट कर दिया। इसके बाद लक्ष्य तक टीम नहीं पहुंची। भारत ने 7 विकेट से मैच जीतकर खिताब हासिल कर लिया। पांड्या ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। इसके साथ कोहली को प्लेयर ऑफ़ द मैच मिला और उन्होंने टी20 से रिटायरमेंट ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications