Kal Ka Match Kon Jeeta 17 December: कल का मैच कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Kal Ka Match Kon Jeeta: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच में क्रिकेट प्रेमियों को एक कांटे की टक्कर की उम्मीद थी, लेकिन प्रकृति के मिजाज ने प्रशंसकों के उत्साह पर पानी फेर दिया। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला घने कोहरे की भेंट चढ़ गया।
शाम ढलते ही मैदान पर धुंध की ऐसी चादर बिछी कि अंपायरों के लिए खेल शुरू करवा पाना नामुमकिन हो गया। कई घंटों के इंतजार और मैदान के बार-बार निरीक्षण के बाद, आखिरकार विजिबिलिटी बहुत कम होने के कारण मैच को बिना टॉस किए ही रद्द घोषित कर दिया गया।

मुकाबला रद्द घोषित करने से पहले अंपायरों ने छह बार मैदान का निरीक्षण किया। खेलने के लिए आदर्श कंडीशन नहीं मिलने की वजह से अंत में मुकाबला रद्द करने की घोषणा कर दी गई।
टॉस का समय होने पर भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर शुभमन गिल को लेकर आई। पैर की चोट की वजह से शुभमन गिल बाहर हो गए। वह अगले मुकाबले में भी नहीं खेलेंगे।
इस मैच के धुल जाने से क्रिकेट प्रेमियों को निराशा जरूर हुई है, लेकिन सीरीज के समीकरणों को देखें तो भारतीय टीम अभी भी बेहद मजबूत स्थिति में खड़ी है। पांच मैचों की इस रोमांचक जंग में टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे चल रही है। लखनऊ का मैच रद्द होने का सबसे बड़ा परिणाम यह रहा कि अब दक्षिण अफ्रीका इस सीरीज को जीत नहीं सकता। भारतीय टीम ने कम से कम इस सीरीज को हारने का खतरा टाल दिया है।
अब इस सीरीज का पूरा रोमांच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सिमट गया है, जहाँ 19 दिसंबर को अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के पास अपनी साख बचाने और सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करने का आखिरी मौका होगा, जबकि भारतीय टीम एक बड़ी जीत के साथ ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications