Kal Ka Match Kon Jeeta 14 December: कल का मैच कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Kal Ka Match Kon Jeeta: धर्मशाला में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने धमाल मचाते हुए जीत दर्ज कर ली। पहले बैटिंग करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम महज 117 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। जवाबी पारी में खेलते हुए टीम इंडिया ने 25 गेंद शेष रहते 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नज़र आई। धर्मशाला की परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए, भारतीय पेस अटैक ने शुरुआत से ही मेजबान टीम पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। अफ्रीका ने महज 7 रन के कुल स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे।

अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने नई गेंद से अफ्रीकी बल्लेबाजों को जाम करके रख दिया। एक के बाद एक खिलाड़ी आउट होते चले गए। सिर्फ एडन मार्करम एकमात्र अफ्रीकी बल्लेबाज रहे, जो क्रीज पर खड़े होकर रन बनाने में सफल रहे।
वह 61 रनों के स्कोर पर आउट हो गए। उनकी बदौलत पूरी टीम 117 रनों के स्कोर तक आउट हुई, वरना 100 से पार जाना भी काफी मुश्किल लग रहा था। टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने मिलकर 2-2 विकेट झटके।
भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दमदार शुरुआत की। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों में 35 रन ठोककर मैच की दिशा तय कर दी, उनके बल्ले से 3 चौके और 3 छक्के जमाए। शुभमन गिल ने 28 रन की संयमित पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव जल्दी आउट हो गए, लेकिन भारत का रनरेट लगातार नियंत्रण में बना रहा।
मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा ने नाबाद 25 रन बनाकर पारी को संभाले रखा और उनके साथ शिवम दुबे ने 4 गेंदों में 10 रन की नाबाद पारी खेली। भारत ने 15.5 ओवर में ही 120 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और धर्मशाला में सीरीज में अहम बढ़त हासिल की। अब इस सीरीज में दो मुकाबले और बचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications