Kal Ka Match Kon Jeeta 9 March: कल का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल
Kal Ka Match Kon Jeeta: न्यूजीलैंड और भारत के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला गया और इस मुकाबले को भारतीय टीम ने अपने नाम करते हुए टाइटल हासिल कर लिया। भारत को कीवी टीम से 252 रनों का लक्ष्य मिला। टीम इंडिया ने 49 ओवर में 6 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और बेहतरीन शुरुआत की। कीवी टीम के लिए रचिन रविन्द्र और विल यंग ने अर्धशतकीय भागीदारी की। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को 15 पर आउट कर इस भागीदारी को तोड़ दिया।

यहाँ से कुलदीप यादव ने तूफानी बैटिंग कर रहे रचिन रविन्द्र को 37 पर बोल्ड मारा और केन विलियमसन को 11 पर आउट कर दिया। यहाँ टीम इंडिया की वापसी दिखी लेकिन कीवी बल्लेबाज डैरिल मिचेल खड़े हो गए और धीमी गति से रन बनाते चले गए। उन्होंने फिफ्टी बनाई और ग्लेन फिलिप्स (34) के साथ अहम भागीदारी की। मिचेल 63 रन बना आउट हुए।
इसके बाद ब्रेसवेल ने अपने तेवर दिखाए और तेज बैटिंग करते हुए 40 गेंदों में 53 की नाबाद पारी खेल कीवी टीम को 7 विकेट पर 251 के कुल स्कोर तक पहुंचा दिया। भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने मिलकर 2-2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने कीवी टीम को विकेटों के लिए तरसा दिया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। गिल 31 पर आउट हो गए लेकिन रोहित फिफ्टी जड़कर जमे रहे। कोहली 1 रन बनाकर आउट हुए और टीम दबाव में आ गई। यहाँ से रोहित भी 83 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों से 76 रन बना आउट हो गए।
अब भारत की मुश्किलें बढ़ रही थी लेकिन अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय भागीदारी कर दी। श्रेयस अय्यर 48 रन बनाकर आउट हुए, तब केएल राहुल क्रीज पर आ गए लेकिन अक्षर 28 पर चलते बने। टीम इंडिया 200 का आंकड़ा पार करने में सफल रही। उस समय हार्दिक पांड्या ने 18 रन बनाए। केएल राहुल टिके रहे और उनको जडेजा का भी साथ मिला। 49वें ओवर में जडेजा ने चौका जड़कर टीम इंडिया को 4 विकेट से जीत दिला दी। टीम इंडिया तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी का टाइटल हासिल करने में सफल रही।
केएल राहुल 34 रन बनाकर नाबाद रही। रोहित शर्मा से पहले धोनी और सौरव गांगुली (जॉइंट विनर) ऐसे कप्तान थे, जिन्होंने टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया था। भारत ने कुल सातवां आईसीसी इवेंट जीता, इसमें वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी दोनों शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications