Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत बनाम बांग्लादेश
Kal Ka Match Kon Jeeta: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ चरण के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को पराजित कर दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में भी लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 50 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। रोहित शर्मा ने 23 रन बनाए। यहाँ से कोहली और पन्त ने मिलकर स्कोर आगे बढाने का काम किया। कोहली ने आज धाकड़ टाइमिंग की और 37 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।

ऋषभ पन्त के बल्ले से तूफानी बैटिंग देखने को मिली। वह 24 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा शिवम दुबे ने भी 34 रन बनाए। अंत में पांड्या का तूफ़ान देखने को मिला। पांड्या 27 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन कीनाबाद पारी खेलकर लौटे और टीम को 5 विकेट पर 196 तक पहुँचाया।
जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश ने लिटन दास का विकेट गंवा दिया। वह 13 रन बनाकर चलते बने। यहाँ से तंजीद हसन ने मोर्चा संभालते हुए 29 रनों की पारी खेली। उनके बाद शान्तो क्रीज पर टिके और 40 रन बनाकर आउट हो गए। शाकिब के कन्धों पर जिम्मेदारी थी लेकिन वह 11 रन बनाकर आउट हुए।
बांग्लादेशी बल्लेबाज बड़े लक्ष्य का दबाव सहन करने में नाकाम रहे और एक-एक कर आउट होते रहे। पूरे ओवर खेलकर टीम 8 विकेट पर 146 रनों का स्कोर बना पाई। टीम इंडिया ने 50 रनों से मुकाबला अपने नाम किया और बांग्लादेश को लगभग बाहर कर दिया। कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके। बुमराह और अर्शदीप को 2-2 विकेट मिले।












Click it and Unblock the Notifications