Kal Ka Match Kon Jeeta 23 October: कल का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Kal Ka Match Kon Jeeta: कल भारतीय टीम ने दो मैच खेले, जिसमें एक जीत और एक हार शामिल रही। एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ भारतीय टीम को सीरीज भी गंवानी पड़ी है। हालांकि अभी एक मैच बाकी है। महिला वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हरा भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले खेलने के लिए आमंत्रित किया और फैसला सही साबित हुआ। शुभमन गिल 9 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इसके बाद विराट कोहली क्रीज पर आए और पिछले मुकाबले की तरह बिना खाता खोले चले गए।

दो विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा ने क्रीज पर अपने पांव जमाए और आकर्षक बैटिंग करते हुए फिफ्टी जमा दी। रोहित शर्मा ने 73 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम इंडिया को सपोर्ट किया। उनके अलावा श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने भी अच्छी बैटिंग की।
अक्षर पटेल 44 रन बनाकर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी जमाई और 61 के स्कोर पर चलते बने। निचले क्रम से हर्षित राणा का बल्ला चला। उन्होंने टीम को 250 पार पहुँचने में मदद की। हर्षित राणा के बल्ले से 24 रन आए और टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 264 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जैम्पा ने 4 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट जल्दी गंवाए लेकिन मैथ्यू शॉर्ट ने क्रीज पर टिककर अच्छी बैटिंग करते हुए अर्धशतक जमा दिया। वह 74 रन बना आउट हुए लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने भी अपना काम बखूबी किया और भारतीय गेंदबाजी को बौना साबित कर दिया।
कूपर कोनोली ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और 61 के स्कोर पर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और सीरीज पर कब्जा जमा लिया। भारत के लिए हर्षित राना, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट अपने नाम किये।
महिला वर्ल्ड कप में भारत ने 49 ओवर में 3 विकेट पर 340 रन बनाए। मंधाना और प्रतीका ने शतक जड़े। बारिश के बाद कीवी टीम को 44 ओवर में 325 का लक्ष्य मिला लेकिन न्यूजीलैंड 8 विकेट पर 271 रन बना पाई। इस तरह भारतीय टीम ने जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान बना लिया।












Click it and Unblock the Notifications