Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- गुजरात टाइटंस vs पंजाब किंग्स
Kal Ka Match Kon Jeeta: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। पंजाब किंग्स ने अहम विकेट गंवाने के बाद वापसी कर ली। इसका क्रेडिट शशांक सिंह को जाता है। आशुतोष ने भी धमाकेदार पारी खेली। वह अपने पहले ही मैच में चमक गए।
टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद रिद्धिमान साहा का विकेट गिर गया। वह 11 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद बल्लेबाजी करने के लिए आए केन विलियमसन ने धांसू बैटिंग करते हुए 26 रन बनाकर आउट हो गए।

शुभमन गिल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद में फिफ्टी जमा दी। वह अंतिम ओवर तक क्रीज पर खड़े रहे। गिल 48 गेंद में 89 रन बनाकर नाबाद लौटे। राहुल तेवतिया 8 गेंद में 23 रन की नाबाद पारी खेली और गुजरात का स्कोर 4 विकेट पर 199 के स्कोर तक पहुँचाया। कगिसो रबाडा ने 2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने शिखर धवन का विकेट गंवाया। वह 1 रन बनाकर आउट हो गए। बेयरस्टो 22 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। प्रभसिमरन सिंह ने 35 रन की तूफानी पारी खेली लेकिन बाद में पंजाब की स्थिति खराब हो गई।
शशांक सिंह ने धांसू बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम को धो दिया। शशांक ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंद में 61 रनों की धाकड़ पारी खेली। उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के आए। पहले ही आईपीएल मैच में खेल रहे आशुतोष ने 17 गेंद में 31 रनों की तूफानी पारी खेली। पंजाब किंग्स ने एक गेंद शेष रहते 7 विकेट पर 200 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। पंजाब किंग्स ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली। गुजरात के लिए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications