Kal Ka Match Kon Jeeta 17 April: गुजरात टाइटंस vs केकेआर, Who Won Yesterday Match
Kal Ka Match Kon Jeeta: अहमदाबाद में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 180 रन बनाए। हालांकि, यह स्कोर गुजरात टाइटंस के सामने ज्यादा बड़ा साबित नहीं हुआ और टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
केकेआर की शुरुआत साधारण रही। टिम सिफर्ट ने 19 रन बनाए, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे खाता खोले बिना आउट हो गए। अंगकृष रघुवंशी ने 8 रन जोड़े। इसके बाद कैमरून ग्रीन ने पारी को संभाला और 55 गेंदों में 79 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा रोवमैन पॉवेल ने 27 और रामदीप सिंह ने 17 रन का योगदान दिया। टीम 180 रन पर ऑलआउट हो गई।

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी में कगिसो रबाडा सबसे प्रभावी रहे, जिन्होंने 3 अहम विकेट झटके। मोहम्मद सिराज ने भी 2 महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। इसके अलावा अशोक शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किए।
181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी रही। साई सुदर्शन ने 22 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 86 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
जोस बटलर ने 25 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 13 रन का योगदान दिया। अंत में राहुल तेवतिया (नाबाद 7) और शाहरुख खान (नाबाद 3) ने टीम को जीत दिलाई।
केकेआर की ओर से सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और रामदीप सिंह को एक-एक विकेट मिला, लेकिन वे गुजरात के बल्लेबाजों को रोकने में सफल नहीं हो सके।
इस सीजन केकेआर को पांचवें मैच में हार का सामना करना पड़ा है और अब प्लेऑफ़ की रेस ज्यादा दूर हो गई है। प्ले ऑफ़ के लिए केकेआर को अब अपने लगभग सभी मुकाबले जीतने होंगे क्योंकि नेट रन रेट भी खराब है और अंक तालिका में भी दसवां स्थान है। गुजरात इस सीजन अपना तीसरा मुकाबला जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गई है।












Click it and Unblock the Notifications