Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
Kal Ka Match Kon Jeeta: दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में सुपर आठ चरण में मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और यह मुकाबला अंतिम ओवर तक चला गया। अंत में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद डी कॉक और रीजा हेंड्रिक्स ने मिलकर तहलका मचा दिया और पहले विकेट के लिए 86 रनों की भागीदारी की। डी कॉक ने शानदार अर्धशतक जमा दिया। उनके बल्ले से 65 रनों की पारी आई।

हेनरिक क्लासेन का बल्ला नहीं चल पाया, वह 8 रन बनाकर आउट हो गए। डेविड मिलर ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को सहारा प्रदान करते हुए 43 रनों की धांसू पारी खेली। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर 163 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए फिलिप साल्ट जल्दी आउट हो गए। वह 11 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद जोस बटलर भी 17 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने। इसके बाद कुछ और विकेट भी गिरे और मुकाबला दक्षिण अफ्रीकी टीम के पक्ष में जाने लगा।
यहाँ से हैरी ब्रूक और लिविंगस्टोन ने मिलकर पारी को संभाल लिया और लक्ष्य के करीब भी आ गए। इस बीच लिविंगस्टोन 33 और ब्रूक 53 रन बनाकर आउट हो गए और दक्षिण अफ्रीका ने फिर से मैच पर पकड़ बना ली। अंतिम ओवर में इंग्लैंड को 14 रन की दरकार थी लेकिन ये रन नहीं बने। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 7 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications