Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद
Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में रविवार को डबल हेडर था। दो मैच खेले गए। पहले मैच में आर सीबी और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबद में मुकाबला हुआ। इसके बाद दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। यह मैच चेन्नई में हुआ।
पहले मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर गुजरात को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। गुजरात के ओपनर साहा 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद गिल भी आउट होकर चलते बने। साई सुदर्शन और शाहरुख़ खान ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने फिफ्टी जमाई।

सुदर्शन ने नाबाद 84 रन बनाए। उन्होंने कुल 49 गेंदों का सामना किया। शाहरुख़ ने 30 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली। डेविड मिलर ने नाबाद 26 रन बनाए और गुजरात का स्कोर 3 विकेट पर 200 तक पहुंचा दिया। आरसीबी ने इतने बड़े स्कोर को छोटा साबित कर दिया।
आरसीबी ने गुजरात से मिले लक्ष्य को 1 विकेट पर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 44 गेंद खेलकर नाबाद 70 रनों की पारी खेली। दूसरे छोर पर खड़े विल जैक्स ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सैकड़ा जमा दिया। वह 41 गेंद में नाबाद 100 रनों की पारी खेलने में सफल रहे।
चेन्नई के खिलाफ मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। चेन्नई के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने धांसू बैटिंग करते हुए 54 गेंद में 98 रनों की पारी खेली। उनके अलावा डैरिल मिचेल ने 32 गेंद में 52 और शिवम दुबे ने 20 गेंद में नाबाद 39 रन बनाकर चेन्नई का स्कोर 3 विकेट पर 212 रनों तक पहुंचा दिया।
जवाब में खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की पारी बिखर गई। हैदराबाद की टीम 134 के मामूली स्कोर पर आउट हो गई। सबसे ज्यादा रन एडन मार्करम ने बनाए। वह 32 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। चेन्नई के लिए तुषार देशपांडे ने शबे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications