Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- बांग्लादेश v नीदरलैंड्स
Kal Ka Match Kon Jeeta: बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के बीच हुए मैच से श्रीलंकाई टीम के ऊपर असर पड़ा है। श्रीलंकाई टीम अब सुपर आठ से बाहर हो गई है। बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के बीच मैच में ज्यादा टक्कर भी देखने को नहीं मिली।
टॉस जीतकर नीदरलैंड्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। बांग्लादेश के दो बड़े खिलाड़ी सस्ते में आउट हो गए। नजमुल शान्तो और लिटन दास के बल्ले से महज 1-1 रन ही आया। उसके बाद तंजीद हसन और शाकिब अल हसन ने मिलकर पारी आगे बढ़ाई।

अच्छी बैटिंग कर रहे हसन भी 35 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। तोहिद हृदोय का बल्ला आज नहीं चल पाया। वह 9 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। उनके बाद शाकिब अल हसन ने एक छोर से मोर्चा संभाल लिया और धमाकेदार बैटिंग का प्रदर्शन किया।
शाकिब अल हसन फिफ्टी जड़ने के बाद भी टिके रहे और 64 रनों के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। निचले क्रम से महमुदुल्लाह के बल्ले से भी 25 रनों की पारी आई। उनके अलावा जाकिर अली ने भी 16 रनों की पारी खेली और टीम को 5 विकेट पर 159 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया।
जवाबी पारी में खेलते हुए नीदरलैंड्स ने अपने ओपनर बल्लेबाज माइकल लेविट का विकेट गंवा दिया। वह 18 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद मैक्स भी 12 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यहाँ से विक्रमजीत ने 26 और एंगलब्रेक्ट ने 33 रनों की पारी खेलते हुए कुछ उम्मीदें जगाई।
स्कॉट एडवर्ड्स जब 25 रन बनाकर आउट हुए, तो नीदरलैंड्स की स्थिति खराब हो गई और बांग्लादेश ने इस मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। आर्यन दत्त ने निचले क्रम से 15 रन बनाए लेकिन इन रनों से कुछ नहीं होना था। अंततः नीदरलैंड्स ने 8 विकेट पर 134 रनों का स्कोर हासिल कर लिया और मुकाबला बांग्लादेश के पाले में चला गया। फ़िलहाल नीदरलैंड्स और बांग्लादेश दोनों सुपर आठ की दौड़ में हैं।












Click it and Unblock the Notifications