Kal Ka Match Kon Jeeta 8 May: कल का मैच कौन जीता- पंजाब vs दिल्ली
Kal Ka Match Kon Jeeta 8 May: 8 मई यानी गुरुवार को पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच को अचानक रद्द कर दिया गया। यह घटना तब हुई जब पाकिस्तान ने भारत पर अचानक हमला कर दिया। मैच के दौरान पंजाब की टीम 10.1 ओवर में 122 रन बनाकर खेल रही थी, जब अचानक स्टेडियम की एक लाइट बंद हो गई।
रद्द हुआ दिल्ली-पंजाब का मैच (Kal Ka Match Kon Jeeta 8 May)
पहले यह माना गया कि लाइट टावर में कुछ तकनीकी खराबी आई है, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे बाकी की लाइट्स भी बंद हो गईं। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया, और फिर तुरंत सुरक्षा कारणों से खिलाड़ियों को मैदान से बाहर भेज दिया गया। मैच के रद्द होने की पुष्टि आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने की। उन्होंने बताया कि यह कदम सुरक्षा और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

इस वजह से रद्द हुआ मुकाबला
पाकिस्तान ने भारत के कई प्रमुख शहरों, जैसे उधमपुर, जम्मू, अखनूर, पठानकोट और कठुआ में ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिन्हें भारतीय सेना ने मार गिराया। इसके अलावा, राजस्थान और पंजाब के अहम शहरों पर भी पाकिस्तान ने मिसाइल और ड्रोन दागे, लेकिन भारत ने इन्हें भी नष्ट कर दिया। पाकिस्तान के इस उकसावेपूर्ण कदम के बाद, सुरक्षा कारणों से आईपीएल का एक मुकाबला एहतियातन रद्द कर दिया गया।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: विजयकुमार विशाक, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, यश ठाकुर।
दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: आशुतोष शर्मा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, त्रिपूर्ण विजय।












Click it and Unblock the Notifications