Kal Ka Match Kon Jeeta 8 April: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs लखनऊ

Kal Ka Match Kon Jeeta 8 April: केकेआर के खिलाफ लखनऊ की टीम ने चार रन से रोमांचक जीत हासिल की। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 238 रन का एक बड़ा लक्ष्य खड़ा किया, जिसे पार करना केकेआर के लिए आसान नहीं था। हालांकि, कप्तान अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह ने मैच में पूरी जान लगा दी। लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

अजिंक्या रहाणे ने जड़ा अर्धशतक (Kal Ka Match Kon Jeeta 8 April)

अजिंक्या रहाणे तेजी से रन बना रहे थे, लेकिन वह 35 गेंदों में 61 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रिंकू सिंह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने केकेआर के लिए मैच को रोमांचक बना दिया, लेकिन फिर भी वे लक्ष्य से चार रन पीछे रह गए। रिंकू सिंह को आखिरी दो ओवर में किसी का साथ नहीं मिला, जिससे केकेआर को तगड़ा नुकसान हुआ। केकेआर ने शुरुआती मुश्किलों के बावजूद शानदार साझेदारियां बनाईं।

Kal Ka Match 1

चार रन से केकेआर को मिली हार

सुनील नरेन और रहाणे की साझेदारी ने टीम को कुछ राहत दी। नरेन का आक्रामक खेल और रहाणे का धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी दोनों ही टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे थे। हालांकि, दिग्वेश राठी ने नरेन का विकेट लेकर फिर शार्दुल ठाकुर द्वारा रहाणे को आउट कर मैच का रुख बदल दिया। इन दोनों विकेटों के लगातार गिरने से केकेआर का लक्ष्य को हासिल करना और भी मुश्किल हो गया।

लखनऊ सुपर जायंट्सः मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी।

इम्पैक्ट प्लेयरः रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रिट्जके, हिम्मत सिंह।

कोलकाता नाइट राइडर्सः क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्लेयरः अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रोवमैन पोवेल, लवनिथ सिसोदिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+