Kal Ka Match Kon Jeeta 23 Jan: कल का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड
Kal Ka Match Kon Jeeta 23 Jan: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में 7 विकेट से शिकस्त दे दी है। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की निर्णायक बढ़त बना ली है। घरेलू सरजमीं पर अपने 100वें टी20 मैच को भारत ने जिस अंदाज में जीता, उसने रायपुर के फैंस का दिल जीत लिया।
न्यूजीलैंड ने बनाया था 200 से अधिक रन (Kal Ka Match Kon Jeeta 23 Jan)
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। उनकी ओर से कप्तान मिचेल सेंटनर ने सर्वाधिक 47 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि रचीन रवींद्र ने 44 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने दो विकेट चटकाए।

ईशान और सूर्या का तूफानी पलटवार
209 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भले ही खराब रही, लेकिन ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव के इरादे कुछ और ही थे। ईशान ने मात्र 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए कुल 76 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं, कप्तान सूर्या ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 82 रन बनाए और टीम को मात्र 15.2 ओवर में ही जीत दिला दी।
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉक्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।












Click it and Unblock the Notifications