Kal Ka Match Kon Jeeta 18 Feb: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स

Kal Ka Match Kon Jeeta 18 Feb: गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने अपने शानदार रिकॉर्ड को जारी रखा है। मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर गुजरात को हराने में सफलता हासिल की है। महिला आईपीएल के इतिहास में गुजरात की टीम अब तक मुंबई के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर सकी है। मंगलवार को खेले गए मुकाबले को मुंबई की टीम ने पांच विकेट से अपने नाम किया। मुंबई ने पांच विकेट खोकर 23 गेंद रहते ही 121 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

गुजरात जायंट्स की खराब बल्लेबाजी (Kal Ka Match Kon Jeeta 18 Feb)

गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजी मुंबई इंडियंस की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी तरह से धराशायी हो गई। 120 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करना मुंबई के लिए आसान रहा। गुजरात के बल्लेबाजों में से केवल हरलीन देओल ही संघर्ष करती दिखीं, लेकिन उनके अलावा अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाईं।

Kal Ka Match Kon Jeeta

गुजरात ने बनाए 120 रन

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने मैच को पूरी तरह से नियंत्रण में रखा। हेली मैथ्यूज का प्रदर्शन शानदार रहा, जिन्होंने तीन विकेट चटकाए। नैट सिवर ब्रंट और अमेलिया कर ने भी गेंदबाजी में बेहतरीन योगदान दिया, जबकि शबनम इस्माइल और अमनजोत कौर ने भी अपनी-अपनी पारियों में एक-एक विकेट लिया। यही वजह रही कि गुजरात की पूरी टीम 120 रन ही बना सकी।

जबरदस्त फॉर्म में हैं नैट सिवर-ब्रंट

120 रनों का पीछा करते हुए हेली मैथ्यूज जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गईं। तनुजा कंवर की शानदार गेंदबाजी और हरलीन देओल के शानदार कैच ने मैथ्यूज को वापस पवेलियन भेजा। इसके बाद नैट सिवर-ब्रंट और यास्तिका भाटिया ने पारी को संभाला। नैट सिवर-ब्रंट ने इससे पहले दिल्ली के खिलाफ भी 59 गेंदों में 90 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुईं थी।

नैट सिवर ब्रंट और अमेलिया केर ने 45 रनों की साझेदारी कर मुंबई इंडियंस को जीत के करीब पहुंचाया। इस बीच नैट सिवर ब्रंट ने अपना अर्धशतक पूरा किया। नैट सिवर ब्रंट ने इस सीजन लगातार दूसरा अर्धशतक बनाने में सफलता हासिल की।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात जायंट्स महिला (प्लेइंग इलेवन): लॉरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (डब्ल्यू), दयालन हेमलता, एशले गार्डनर (सी), हरलीन देओल, डींड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सयाली सतघरे, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा।

मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन): यास्तिका भाटिया (डब्ल्यू), हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (सी), जी कमलिनी, अमेलिया केर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, पारुनिका सिसौदिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+