Kal Ka Match Kon Jeeta 16 April: मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स, Who Won Yesterday Match

Kal Ka Match Kon Jeeta: वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए, लेकिन पंजाब ने इस लक्ष्य को महज 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मुंबई की शुरुआत खराब रही और रयान रिकेल्टन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। ऐसे में क्विंटन डी कॉक ने पारी को संभाला और शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 60 गेंदों पर नाबाद 112 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनके साथ नमन धीर ने 31 गेंदों पर 50 रन की तेज पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Kal Ka Match Kon Jeeta

कप्तान हार्दिक पांड्या 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड सिर्फ 1 रन बना सके। तिलक वर्मा ने अंत में 3 गेंदों पर 8 रन बनाए। इस तरह मुंबई ने 195/6 का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

पंजाब किंग्स की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह सबसे सफल रहे, जिन्होंने 2 विकेट लिए। उनके अलावा मार्को यानसन और शशांक सिंह को 1-1 विकेट मिला। बाकी गेंदबाजों को ज्यादा सफलता नहीं मिली।

196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। प्रियांश आर्य ने 9 गेंदों पर 15 रन बनाए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी उनका अच्छा साथ दिया और 35 गेंदों पर 66 रन बनाए।

कूपर कॉनली ने 17 रन का योगदान दिया, जबकि मार्कस स्टोइनिस 10 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब ने 16.3 ओवर में 198/3 बनाकर मुकाबला आसानी से जीत लिया।

मुंबई की ओर से गेंदबाजी में एएम गजनफर ने 2 विकेट लिए, जबकि शार्दुल ठाकुर को 1 विकेट मिला। इसके अलावा बाकी गेंदबाज पूरी तरह बेअसर रहे, जिसका फायदा पंजाब के बल्लेबाजों ने उठाया और टीम को एकतरफा जीत दिलाई। इस सीजन मुंबई इंडियंस की यह चौथी हार है, अब प्लेऑफ़ पर खतरा मंडरा रहा है, पंजाब ने तालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+