Kal Ka Match Kaun Jita: कल का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Kal Ka Match Kaun Jita: इंदौर एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पराजित करते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से 99 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया को 400 के लक्ष्य में से 33 ओवर में 317 रन बनाने का टारगेट मिला। हालांकि कंगारू टीम 217 पर आउट हो गई।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लेते हुए ऋतुराज गायकवाड़ (8) को आउट कर दिया। इसके बाद टीम इंडिया की तरफ से रनों का अम्बार देखने को मिला। भारत के लिए शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

गिल और अय्यर के बीच 200 रनों की भागीदारी हुई और दोनों ने शतक भी जमाए। टीम इंडिया के लिए इन दोनों ने क्रमशः 104 और 105 रनों की पारियां खेली। उनके बाद केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रन देखने को मिले सूर्यकुमार यादव ने 6 चौके और 6 चौकों से नाबाद नाबाद 72 रन बनाए। राहुल ने 52 रन जड़े और टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 399 रन रहा।
जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने मैथ्यू शॉर्ट और स्टीव स्मिथ का विकेट लगातार गेंदों पर गंवाया। उनको प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। इसके बाद बारिश से खेल रोका गया और मैच में ओवर कम करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 33 ओवरों में 317 का टारगेट मिला। ऑस्ट्रेलिया को अश्विन ने झटके दिए। वॉर्नर फिफ्टी जड़कर आउट हुए। अन्य बल्लेबाज फ्लॉप हो गए।
एबोट ने निचले क्रम से फिफ्टी जड़ी लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ और ऑस्ट्रेलियाई टीम 217 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। टीम इंडिया ने इसके साथ ही सीरीज पर कब्जा जमा लिया। भारत के लिए अश्विन और जडेजा के खाते में 3-3 विकेट आए।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, स्पेंसर जॉनसन।












Click it and Unblock the Notifications