Kal Ka Match Kaun Jita, कल का एशिया कप मैच कौन जीता - पाकिस्तान vs भारत
Kal Ka Match Kaun Jita: भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप का मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं खेला जा सका। रविवार शाम पांच बजे के आसपास बारिश शुरू हुई थी। करीब दो घंटे तक तेज बारिश के बाद मैदान गिला होने के कारण दोबारा खेल शुरू नहीं किया जा सका। रात साढ़े 8 बजे के आस-पास एक बार फिर बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद मुकाबले को रिजर्व डे के दिन शिफ्ट कर दिया गया।
भारत की स्थिति मजबूत: भारतीय टीम की स्थिति इस मुकाबले में मजबूत दिखाई पड़ रही है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर 147 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और विराट कोहली के पास भारत के लिए बड़ा स्कोर बनाने का मौका होगा। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया है।

हिटमैन ने जड़ा 50वां अर्धशतक: भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे करियर का अपना 50वां अर्धशतक लगाने का काम किया। रोहित ने 49 गेंदों में छह चौके और चार छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली। वहीं, शुभमन ने वनडे करियर का आठवां अर्धशतक लगाया। शुभमन 52 गेंदों में 10 चौके की मदद से 58 रन बनाकर शाहीन अफरीदी की गेंद पर कैच आउट हो गए।
रिजर्व डे के दिन भी हो सकती है बारिश: कोलंबो में सोमवार 11 सितंबर यानी रिजर्व डे वाले दिन भी बारिश होने की आशंका है। अगर दूसरे दिन भी बारिश के कारण खेल नहीं हो पाया तो यह मुकाबला रद्द कर दिया जाएगा और दोनों ही टीमों के बीच एक-एक प्वाइंट्स बांट दिए जाएंगे। पाकिस्तान सुपरफोर का अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ जीत चुकी है। वहीं भारत को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमान, इमाम उल हक, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।












Click it and Unblock the Notifications