Kal Ka Match Kaun Jita, कल का एशिया कप मैच कौन जीता - पाकिस्तान vs नेपाल
Asia Cup 2023 Kal Ka Match Kaun Jita: कल के मुकाबले में पाकिस्तान ने नेपाल को हरा दिया। नेपाल की टीम को पाकिस्तान ने 238 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। पाकिस्तानी टीम के लिए कप्तान बाबर आज़म ने सबसे ज्यादा 151 रनों की पारी खेली। उनके अलावा इफ्तिखार अहमद ने भी नाबाद शतक जड़ा।
पाकिस्तान के दोनों ओपनर फखर जमान और इमाम उल हक फ्लॉप रहे। दोनों क्रमशः 14 और 5 रन बनाकर आउट हो गए। परेशानी में दिख रही पाक टीम को कप्तान बाबर आज़म और रिजवान ने सम्भाला और एक अर्धशतकीय भागीदारी के।

रिजवान 44 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बाबर आज़म ने इफ्तिखार के साथ मिलकर धमाका किया। बाबर ने 19वां वनडे शतक जड़ते हुए 151 रनों की पारी खेली। उनके बाद इफ्तिखार ने भी शतक ठोका और 71 गेंदों का सामना कर नाबाद 109 रनों की पारी खेल टीम को 6 विकेट पर 342 रनों तक पहुंचा दिया।
जवाबी पारी में खेलते हुए नेपाल की बैटिंग पूरी तरह से फ्लॉप रही। पहले ओवर में लगातार दो बल्लेबाज आउट हो गए। यहाँ से लगातार अंतराल पर विकेट गिरते चले गए। सोमपाल कामी ने नेपाल के लिए सर्वाधिक 28 रनों की पारी खेली। नेपाल की टीम 104 रन बनाकर आउट हो गई।
पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए कुल 4 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा शाहीन शाह अफरीदी को 2 विकेट मिले। हारिस रऊफ के खाते में भी 2 और नसीम शाह को भी 1 विकेट हासिल हुआ।
दोनों टीमों के ये खिलाड़ी शामिल थे।
पाकिस्तान: फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ
नेपाल: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), आरिफ शेख, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलसन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी












Click it and Unblock the Notifications