kal ka match kaun jeeta 14 May: कल का मैच कौन जीता - दिल्ली vs लखनऊ
kal ka match kaun jeeta 14 May: लखनऊ सुपरजायंट्स को आईपीएल 2024 में एक और हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के खिलाफ लखनऊ की टीम को एक अहम मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। कप्तान केएल राहुल के अलावा क्विंटन डिकॉक, मार्क्स स्टोइनिस, दीपक हुड्डा और आयुष बडोनी फ्लॉप रहे।
प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान
आईपीएल 2024 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। दूसरी तरफ दिल्ली की जीत की बदौलत राजस्थान की टीम भी प्लऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है।

ईशांत शर्मा ने किया कमाल
दिल्ली की तरफ से अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने पावरप्ले में ही तीन विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की। लखनऊ को पहले ही ओवर में सात के स्कोर पर झटका लगा। ईशांत शर्मा ने केएल राहुल को मुकेश कुमार के हाथों कैच कराया। केएल राहुल के बाद क्विंटन डिकॉक भी पवेलियन लौट गए। क्विंटन डिकॉक को भी ईशांत शर्मा ने ही पवेलियन भेजने का काम किया।
पूरन का अर्धशतक
लखनऊ की तरफ से निकोलस पूरन ने विस्फोटरक बल्लेबाजी की। पूरन ने 20 गेंद में आईपीएल करियर का आठवां अर्धशतक लगाया। यह लखनऊ की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक रहा। लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। निकोलस पूरन 27 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मुकेश कुमार ने अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया।
दिल्ली ने बनाए 208 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद में 57 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, अभिषेक पोरेल ने 33 गेंद में 58 रन बनाए।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान।
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, गुलबदीन नईब, रसिख डार सलाम, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद।












Click it and Unblock the Notifications