PBKS vs DC: कब और कहां होगा आईपीएल में पंजाब किंग्स-दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला?
PBKS vs DC: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में आईपीएल मुकाबले के दौरान भारत-पाक के बीच तनाव देखने को मिला था और वहां गेम को रोक दिया गया। मुकाबला रद्द होने के बाद आईपीएल को ही कुछ दिनों के लिए कैंसल करने का फैसला लिया गया था।
इस बीच बीसीसीआई ने नया शेड्यूल जारी करते हुए आईपीएल की शुरुआत 17 मई से करने का फैसला लिया है। दो रविवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल सहित सभी मैचों का शेड्यूल एक बार फिर से घोषित किया गया है, छह वेन्यू रखे गए हैं।

इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा एक बार फिर से उसी मुकाबले की हो रही है, जहाँ आईपीएल रुका था। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला इस सीजन एक बार फिर से शुरू होगा। शायद यह मैच नए सिरे से ही आयोजित कराया जाएगा, क्योंकि अब सब कुछ बदला हुआ है।
पंजाब और दिल्ली का मुकाबला धर्मशाला, मुल्लनपुर और दिल्ली तीनों जगह नहीं होगा। इस मुकाबले का आयोजन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में किया जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए जयपुर न्यूट्रल वेन्यू की तरह है लेकिन मेजबानी पंजाब किंग्स की होगी।
PBKS vs DC मैच कब होगा?
इसके अलावा मुकाबले को सबसे पहले नहीं रखते हुए कुछ दिनों बाद रखा गया है। यह मैच 24 मई को शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस तरह डेट और वेन्यू बदलते हुए इस मुकाबले का आयोजन एक बार फिर से किया जाएगा। दोनों टीमों के पास इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए दो अहम अंक जुटाने का मौका रहेगा।
आईपीएल अब छह वेन्यू पर आयोजित होगा
बीसीसीआई ने सोमवार रात को आईपीएल के नए शेड्यूल का ऐलान किया था। 17 मई से टूर्नामेंट शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 3 जुलाई को खेला जाएगा। लीग चरण के मैच जयपुर, बेंगलूरू, अहमदाबाद, मुंबई, लखनऊ, दिल्ली में आयोजित होंगे। प्लेऑफ़ और फाइनल मैच के वेन्यू बाद में घोषित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications