IND vs NZ: कब और कहां होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला?
IND vs NZ 2nd Test: भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत न्यूजीलैंड ने धमाकेदार अंदाज में की है। बेंगलुरु में पहली पारी के दौरान भारत को 46 रनों पर समेटकर कीवी टीम ने जीत का बेस तैयार कर लिया और इससे भारतीय टीम को नुकसान उठाना पड़ा और हार भी मिली।
तीन मैचों की सीरीज में भारत को पहले मैच में पराजय के बाद अगले दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी पड़ेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के हिसाब से दोनों मुकाबले काफी अहम है। अंक तालिका में फ़िलहाल भारतीय टीम पहले नम्बर पर बनी हुई है। रोहित एंड कंपनी अब किसी भी प्रकार की गलती करने से बचना चाहेगी।

भारतीय टीम के लिए राहत की बात यह है कि सरफराज खान, ऋषभ पंत, कोहली और रोहित शर्मा ने अपनी बैटिंग से प्रभाव छोड़ने का काम किया है। अब आने वाले दोनों टेस्ट मैचों में कुछ यही प्रदर्शन करने की आवश्यकता होगी।
भारत vs न्यूजीलैंड का दूसरा टेस्ट कब है
दोनों टीमों के बीच दूसरे टेस्ट मैच के लिए लम्बा गैप नहीं रखा गया है। महज तीन ही दिनों का ब्रेक दोनों मैचों के बीच रखा गया है। दिवाली से पहले ही यह मुकाबला होना है। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें दूसरे टेस्ट मुकाबले के लिए 24 अक्टूबर को मैदान पर उतरेंगी।
भारत vs न्यूजीलैंड का दूसरा टेस्ट कहाँ है
दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला बेंगलुरु के पास स्थिति शहर में है। महाराष्ट्र के पुणे में यह मुकाबला खेला जाना है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर इस मुकाबले का आयोजन होना है। सुबह 9 बजे टॉस और 9 बजकर 30 मिनट पर पहली गेंद डाली जाएगी।
भारत vs न्यूजीलैंड मैच में कैसी होगी पिच
खबरों की मानें, तो इस बार पिच में तेज गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं रहने वाला है। यहाँ स्पिनरों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। टीम इंडिया के पास धांसू स्पिनरों की खेप है और वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम में शामिल किया गया है। इस मैच में टर्निंग ट्रैक देखने को मिल सकता है। कीवी बल्लेबाजों के लिए इस बार काम शायद मुश्किल होगा।












Click it and Unblock the Notifications