IND vs AUS: कब और कहां होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला?

IND vs AUS 3rd Test: एडिलेड टेस्ट मैच में भारत की हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल की राह कठिन हो गई है। भारतीय टीम को अब आने वाले मैचों में जीत दर्ज करनी पड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया के सामने यह काम आसान नहीं हो सकता है। टीम इंडिया को अब कुछ असाधारण करना होगा।

अगले टेस्ट मैच में अगर भारतीय टीम के पक्ष में निर्णय नहीं आता है, तो चीजें खराब हो जाएंगी। पर्थ में जीत के बाद एडिलेड में भारत की टीम हर विभाग में पिछड़ गई। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अच्छी तैयारी के साथ मैदान पर उतरते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब तीसरा मैच भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

ind vs aus

भारत-ऑस्ट्रेलिया का अगला मैच कब होगा

दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के बीच महज तीन दिनों का गैप था लेकिन मैच तीन दिनों में ही समाप्त हो जाने की वजह से यह गैप पांच दिनों का हो गया। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला 14 दिसम्बर से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच लीड लेने का सुनहरा मौका होगा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया का अगला मैच कहाँ होगा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगला टेस्ट मैच वहां खेला जाएगा, जहाँ भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम का घमंड तोड़ दिया था। मुकाबला गाबा में खेला जाएगा। ब्रिस्बेन के गाबा में भारत की युवा टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए इतिहास रचा था। इस बार जंग उसी मैदान पर होनी है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया का तीसरा टेस्ट लाइव कैसे देखें

इस बार फिर से टेस्ट मैच के टाइमिंग में बदलाव हो गया है। ब्रिस्बेन में यह मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर मुकाबला शुरू हो जाएगा। इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। ओटीटी में यह मैच हॉटस्टार एप्लीकेशन पर लाइव देखा जा सकेगा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के अगले टेस्ट में किसका पलड़ा भारी

ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट में जिस तरह से धांसू वापसी की है, उसे देखते हुए कह सकते हैं कि उनके हौसले बुलंद होंगे। हालांकि टीम इंडिया को कम नहीं आँका जा सकता। इस समय स्थिति फिफ्टी-फिफ्टी कही जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+