Jos Buttler: जोस बटलर ने T20 क्रिकेट में रचा नया कीर्तिमान, पूरे किए 10 हजार रन, ब्रेंडन मैकुलम को छोड़ा पीछे
Jos Buttler Completes 10000 T20 Runs: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 फॉर्मेट में कमाल कर दिया है। बटलर ने टी20 ब्लास्ट में लंकाशायर की तरफ से खेलते हुए 83 रनों की शानदार पारी खेलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। साथ ही वह ऐसा करने वाले 9वें खिलाड़ी बन गए हैं।
जोश बटलर ने टी-20 में पूरे किए दस हजार रन
अनुभवी बल्लेबाज जोश बटलर ने डर्बीशायर (Derbyshire) के खिलाफ 39 गेंदों पर आठ चौके और 6 छक्के की मदद से 83 रन की शानदार पारी खेली। इस तूफानी प्रदर्शन के बाद उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। साथ ही उन्होंने टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़ दिया है। बटलर की पारी के दम पर लंकाशायर ने ओल्ड ट्रैफर्ड में 27 रन से मैच जीत लिया।

सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में क्रिस गेल टॉप पर
टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल 463 टी20 मैचों में 14,562 रनों के साथ टॉप पर हैं, जबकि शोएब मलिक (12,528) दूसरे स्थान पर हैं, वहीं कीरोन पोलार्ड इस लिस्ट में 12,175 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
विराट कोहली लिस्ट में चौथे स्थान पर
इसके अलावा विराट कोहली 11,965 रनों के साथ चौथे और डेविड वार्नर 11,695 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं। वहीं एरोन फिंच (11,392) छठे और एलेक्स हेल्स (11,214) सातवें स्थान पर विराजमान हैं। वहीं रोहित शर्मा (11,035 आठवें और जोस बटलर (10,080) नौवें पर हैं। बटलर ने इस मामले में मैकुलम को पीछे छोड़ दिया है। मैकुलम ने 9922 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications