Sikandar Raza Fastest Century: सिकंदर रजा ने रचा इतिहास, वनडे में अपने नाम किया सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड
Sikandar Raza Fastest Century: सिकंदर रजा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। इस बीच रजा ने अब 2023 के वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रजा की तूफानी पारी के दम पर जिम्बाब्वे ने क्वालीफायर में नीदरलैंड को छह विकेट से हरा दिया।
सिकंदर रजा ने तोड़ा सीन विलियम्स का रिकॉर्ड
रजा ने इस माइलस्टोन को छूने में 54 गेंदों का का समय लिया। नीदरलैंड के 316 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए सिकंदर रजा ने 8 छक्के और 6 चौके लगाए। उन्होंने अपनी आतिशी बल्लेबाजी के दम पर सीन विलियम्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने नेपाल के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर में 70 गेंदों में शतक लगाया था।

जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर 2023 में नीदरलैंड के लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी का एक शानदार नाजारा दिखाया। उन्होंने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अपनी टीम को 40.5 ओवर में जीत दिला दी। नाबाद पारी खेलने से पहले रजा ने गेंद से भी दमदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने 55 रन देकर चार विकेट चटकाए।
सिकंदर रजा का वनडे करियर
रजा ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 131 वनडे मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 43.02 के औसत और 4.95 की इकॉनमी रेट से 80 विकेट चटकाए हैं। बल्लेबाजी की बात करें तो रजा ने
37.17 की औसत से 3,866 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 7 शतक और 20 अर्धशतक हैं।
वहीं नीदरलैंड के लिए भारतीय मूल के विक्रमजीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली है। विक्रमजीत ने मुकाबले में 88 रन बनाए जोकि वनडे में उनका बेस्ट स्कोर है। विक्रमजीत ने 111 गेंदों पर 9 चौके की मदद से 88 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 72 गेंदों पर 83 रन की पारी खेली।
नीदरलैंड के दोनों खिलाड़ियों के दम पर टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर विपक्षी टीम को 315 रन का लक्ष्य दिया, हालांकि उनके दमदार प्रदर्शन के बाद भी टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी।












Click it and Unblock the Notifications