IPL करियर का तीसरा ही मैच खेल रहे इस युवा गेंदबाज के एक ओवर में बटलर ने जड़े 4 छक्के, बाद में की वापसी
नई दिल्ली, अप्रैल 30। आईपीएल 2022 के 44वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर का बल्ला एकबार फिर चला। बटलर ने 52 गेंदों में 67 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के जड़े। आपको जानकार हैरानी होगी कि बटलर ने पूरी पारी में जो चार छक्के लगाए वो सिर्फ एक ही ओवर में आए थे और वो ओवर था मुंबई इंडियंस के युवा स्पिनर ऋतिक शौकीन का, जो कि अपने आईपीएल करियर का तीसरा ही मैच खेल रहे थे।
Recommended Video

ऋतिक के ओवर में पड़े 4 छक्के
आपको बता दें कि ऋतिक शौकीन राजस्थान की पारी का 16वां ओवर डालने आए थे, लेकिन बटलर ने इस युवा गेंदबाज के ओवर में जो तहलका मचाया वो ऋतिक के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहने वाला। बटलर ने ऋतिक के ओवर में 4 लगातार छक्के जड़ दिए और हर किसी को यह लगने लगा था कि आज 6 छक्के तो पक्के हैं और ऐसा हो भी जाता, क्योंकि ऋतिक के ओवर की पांचवी गेंद को बटलर ने वाइड के चक्कर में छोड़ दिया, लेकिन अंपायर ने उस गेंद को वाइड नहीं दिया। टीवी रिप्ले में देखने को मिला कि वो गेंद नीली लाइन से बहुत बाहर जा रही थी।

ऋतिक ने ही किया बटलर को आउट
हालांकि इस ओवर में ऋतिक शौकीन ने जबरदस्त वापसी की और बटलर को आउट करने का काम भी किया। ओवर की आखिरी गेंद पर बटलर ने लॉन्ग ऑफ की तरफ एक हवाई शॉट खेला जो सीधे फील्डर के हाथों में गया। आपको बता दें कि ऋतिक शौकीन अपने आईपीएल करियर का तीसरा मैच ही खेल रहे थे। 21 अप्रैल को उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ डेब्यू किया था।

राजस्थान ने मुंबई को दिया 159 रन का लक्ष्य
आपको बता दें कि जोस बटलर की पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रनों का लक्ष्य दे दिया है। बटलर के अलावा राजस्थान की ओर से आखिरी के ओवरों में आर अश्विन ने 9 गेंदों में 21 रन की पारी खेली। अपनी पारी में अश्विन ने 3 चौके और 1 छक्का लगाया।












Click it and Unblock the Notifications