विराट से झगड़े के बाद जॉनी बेयरस्टो ने ड्रेसिंग रूम में आकर क्या कहा था? जेम्स एंडरसन ने बताई वो बात

नई दिल्ली, जुलाई 09। एजबेस्टन टेस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के बीच हुई कहासुनी अभी तक इंटरव्यूज में चर्चा का विषय बनी हुई है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इस घटना पर ताजा प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि विराट के साथ कहासुनी के बाद जॉनी बेयरस्टो ने ड्रेसिंग रूम में आकर क्या रिएक्शन दिया था। एंडरसन के मुताबिक, विराट ने जब जॉनी बेयरस्टो को स्लेज करना शुरू किया तो उन्होंने ड्रेसिंग रूम में आकर सबसे पहले यही कहा कि 'वो (विराट कोहली) कब चुप रहना सीखेंगे।

विराट को लेकर क्या कहा था जॉनी बेयरस्टो ने?

विराट को लेकर क्या कहा था जॉनी बेयरस्टो ने?

एंडरसन ने अपने एक बयान में कहा है, "बेयरस्टो जब 80 रन पर नॉटआउट थे तो उस वक्त विराट ने उन्हें स्लेज करना शुरू किया था। इसके बाद उनका स्ट्राइक रेट बहुत तेजी से बढ़ा था। कोहली के उकसाने से पहले बेयरस्टो 20 के स्ट्राइट रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन स्लेजिंग के बाद उनका स्ट्राइक रेट 150 का हो गया था। जब बेयरस्टो लंच ब्रेक में ड्रेसिंग रूम में आए थे तो उनका पहला रिएक्शन यही था- 'वो कब चुप रहना सीखेंगे'?

विराट से कहासुनी के बाद बेयरस्टो ने खेली थी विस्फोट पारी

विराट से कहासुनी के बाद बेयरस्टो ने खेली थी विस्फोट पारी

आपको बता दें कि विराट और बेयरस्टो के बीच जब वो कहासुनी हुई थी, उससे पहले बेयरस्टो बल्लेबाजी में संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे। उस वक्त बेयरस्टो 61 गेंदों का सामना करने के बाद 13 रन पर खेल रहे थे, लेकिन जब विराट ने उन्हें स्लेज किया तो उसके बात बेयरस्टो ने गियर बदला और अगली 79 गेंदों में 93 रन ठोक दिए। इस पारी के दौरान विराट और बेयरस्टो के बीच कई बार नोंकझोंक होती रही, लेकिन बेयरस्टो अपनी धुंआधार बल्लेबाजी को जारी रखे रहे।

Recommended Video

    भारतीय फैंस को Pakistani कहने और साथ ही नस्लवादी टिप्पणी करने वाला अरेस्ट | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    बेयरस्टो ने भी दी थी अपनी प्रतिक्रिया

    बेयरस्टो ने भी दी थी अपनी प्रतिक्रिया

    विराट के साथ मैदान पर हुई कहासुनी को लेकर जॉनी बेयरस्टो ने भी मैच के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि ग्राउंड पर कभी-कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं, हम एक-दूसरे के खिलाफ पिछले 10 साल से खेल रहे हैं, इसलिए जो भी हुआ वो थोड़ा मजाकिया भी था। बेयरस्टो ने कहा था कि हम मैदान पर एक-दूसरे के प्रतियोगी थी, इसलिए कभी-कभी ऐसी कहासुनी हो जाती है, हम दोनों प्रतियोगी हैं, इसलिए खेलते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+