IPL के अगले सत्र से जो रूट ने अपना नाम लिया वापस
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने इंडियन प्रीमियर लीग के अगले संस्करण से खुद का नाम वापस ले लिया है। उन्होंने शनिवार को ऐलान किया कि वह 2024 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल नहीं खेलेंगे। राजस्थान रॉयल्स की ओर से बयान जारी करके इस बात की जानकारी दी गई है।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से जानकारी दी गई है कि इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट जो रूट आईपीएल में आगे नहीं हिस्सा लेंगे। जो रूट की बात करें तो उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में दिग्गज बल्लेबाज के तौर पर जाना जाता है। 2023 में रूट को मिनी ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने खरीदा था। रूट ने पिछले आईपीएल में सिर्फ एक मैच खेला था और उसमे 10 रन बनाए थे।

राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगाकारा ने कहा कि रिटेंशन के लिए बातचीत के दौरान रूट ने हमे इस बात की जानकारी दी है कि वह आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं लेंगे। वह बहुत कम समय के लिए हमारी टीम के साथ थे, लेकिन इतने कम समय में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। उनकी ऊर्जा को टीम याद करेंगी। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं, यह पूरी तरह से उनका फैसला है।
पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम की बात करें तो टीम ने पांचवे पायदान पर रही थी। टीम ने 14 मैचों में से 7 मैचों में जीत दर्ज की थी, जिसमे उसे कुल 14 अंक मिले थे। रूट ने कुल 97 टी-20 मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने 2235 रन बनाए, इस दौरान उनका औसत 3 का था और उन्होंने 87 पारियों में 14 अर्धशतक लगाए।












Click it and Unblock the Notifications