ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत-पाक क्रिकेटर मिले गले, हाथ भी मिलाया, वीडियो आने पर मचा भारी बवाल
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और ज्यादा तल्ख हो गए। भारतीय क्रिकेट टीम ने कई मौकों पर मैच के दौरान पाक टीम से हाथ नहीं मिलाया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही ऐसा चल रहा है। दोनों टीमों के प्लेयर्स एक-दूसरे से दूर ही रहते हैं।
इस बीच पिछले एक साल में पहला ऐसा मौका आया है, जब दोनों टीमों की क्रिकेटरों ने हाथ मिलाया और गले भी लगे हैं। दो महिला क्रिकेटरों ने ऐसा किया है, जिसका वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल देखने को मिल रहा है।

इंग्लैंड में खेले जा रहे The Hundred टूर्नामेंट के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने दोनों देशों के क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना मैच खत्म होने के बाद एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिलीं। दोनों ने पहले हाथ मिलाया और फिर गले लगकर बातचीत की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ी जब एक-दूसरे से मिल रहे थे, उसी दौरान जेमिमा और फातिमा आमने-सामने आईं। दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी। यह छोटा सा पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया।
वीडियो सामने आने के बाद मिक्स प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ फैंस ने इसे खेल भावना की मिसाल बताया, तो कई ऐसे भी थे जिन्होंने यह ठीक नहीं माना। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ बात करने वाले लोगों ने जेमिमा के इस कार्य को अच्छा नहीं माना।
गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद कई इवेंट्स सामने आए लेकिन टीम इंडिया ने पाक प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया। एशिया कप से लेकर टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े आयोजन देखने को मिले। भारत की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने पाक प्लेयर्स से बिल्कुल हाथ नहीं मिलाया।
Indian player Jemimah Rodrigues hugged Pakistan player Fatima Sana after match between Braves and Phoenix in #Thehundred
Last few years Indian players keep maintaining distance from Pakistan players but this incident shocked everyone.pic.twitter.com/1hi3tczLzE
— Don Cricket 🏏 (@doncricket_) August 1, 2026
इस वजह से अब जेमिमा रोड्रिग्स का वीडियो सामने आने से लोगों को अजीब लग रहा है और गुस्सा भी आ रहा है। हालांकि यह भारत या बीसीसीआई की तरफ से आयोजित कोई द्विपक्षीय मुकाबला नहीं था। द हंड्रेड टूर्नामेंट में दुनिया के अलग-अलग कोने से आई महिला प्लेयर्स खेलती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
