हाथ में बैग, कान में ईयरफोन, मेट्रो में दिखा 296 मैच वाला दिग्गज भारतीय क्रिकेटर, लोगों ने ठोका सलाम

भारतीय क्रिकेट के एक दिग्गज तेज गेंदबाज की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कभी अपनी रफ्तार से दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान करने वाला यह खिलाड़ी अब बिल्कुल आम आदमी की तरह पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करता नजर आया।

तस्वीर सामने आते ही फैंस को यकीन करना मुश्किल हो गया कि यह वही क्रिकेटर है, जिसने मैदान पर भारत के लिए इतने साल तक तेज गेंदबाजी की कमान संभाली थी। टीम इंडिया के लिए 296 मैच खेलने वाले जवागल श्रीनाथ ने आम इंसान की तरह मेट्रो के कोने में खड़े होकर अपनी यात्रा पूरी की।

javagal srinath

श्रीनाथ के फोटो भी वायरल हो रहे हैं। जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। फोटो में श्रीनाथ एक कोने में खड़े दिखाई दे रहे हैं, यह दिल्ली मेट्रो का फोटो बताया जा रहा है। उनके हाथ में छोटा सा केबिन लगेज है और कानों में ईयरफोन लगे हुए हैं। वह आंखें बंद करके गाने सुनने में मग्न दिखाई देते हैं।

आसपास मौजूद लोगों के बीच वह बिल्कुल सहज नजर आ रहे हैं। इस दौरान सेलिब्रिटी वाली कोई बात नजर नहीं आती है। वह बड़े साधारण तरीके से अपनी यात्रा करते हुए टीम इंडिया के क्रिकेटरों को एक बड़ा मैसेज भी दे गए।

भारत के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में रहे श्रीनाथ

आज की पीढ़ी के क्रिकेट फैंस शायद श्रीनाथ को उनकी पुरानी उपलब्धियों के लिए उतना करीब से नहीं जानते, लेकिन भारतीय क्रिकेट के 1990 के दशक और 2000 के शुरुआती वर्षों को देखने वालों के लिए उनका नाम बेहद खास है।

सर्वाधिक वनडे विकेट वाले भारतीय पेसर

श्रीनाथ ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 236 विकेट हासिल किए। वनडे क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड और भी शानदार रहा। 229 वनडे मैचों में उन्होंने 315 विकेट लिए। लंबे समय तक वह भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करते रहे। वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज वही हैं, उनको कोई अन्य पेसर क्रॉस नहीं कर पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+