India vs Ireland: जसप्रीत बुमराह ने T20I में अपने नाम की बड़ी उपलब्धि, बने ऐसा करने वाले 5वें भारतीय कप्तान
India vs Ireland: भारत और आयरलैंड के बीच T20I सीरीज का तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। ऐसे में जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली टीम ने 2-0 के अंतर से सीरीज जीत ली है। टीम इंडिया ने पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट के लिए बुमराह को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवॉर्ड को लेते ही गेंदबाज के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई।
जसप्रीप बुमराह के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि
दरअसल, आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज की कमान जसप्रीत बुमराह को सौंपी गई। इस जिम्मेदारी के मिलते ही बुमराह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की अगुवाई करने वाले 11वें खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा सीरीज जीतने के बाद वह भारत के 5वें ऐसे कप्तान बन गए जिन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता है।

इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं विराट कोहली
टीम इंडिया के लिए टी20आई फॉर्मेट में बतौर कप्तान विराट कोहली को तीन बार प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही वह लिस्ट में पहले स्थान पर हैं, जबकि रोहित शर्मा, सुरेश रैना, हार्दिक पांड्या के बाद अब जसप्रीत बुमराह ने 1-1 बार इस अवॉर्ड को जीता है।
जसप्रीत बुमराह ने की इन खिलाड़ियों की बराबरी
आयरलैंड के खिलाफ शानदार वापसी करने वाले भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने दो मैचों में चार विकेट भी अपने नाम किए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया। टी20I करियर में बुमराह दूसरी बार प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल की बराबरी कर ली, जिन्होंने टी20 में 2 बार इस सम्मान को हासिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications