World Cup 2023 के लिए BCCI ने किया टिकटिंग पार्टनर का ऐलान, जानें कब और कहां से खरीदें टिकट
ICC ODI World Cup 2023: भारत की मेजबानी में होने जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम 14 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वनडे विश्व कप के लिए टिकटिंग पार्टनर के रूप में बुकमायशो (BookMyShow) की घोषणा की है।
दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टिकटिंग के लिए आधिकारिक मंच के रूप में भारत के एंटरटेनमेंट हब बुकमायशो को चुना है। बहुप्रतीक्षित आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के टिकट एक संरचित तरीके से जारी किए जाएंगे, जिसमें खास तारीख पर टिकट सेल के लिए अलग-अलग फेज होंगे।

अभ्यास मैच के साथ हो जाएगी टूर्नामेंट की शुरुआत
टूर्नामेंट की शुरुआत अभ्यास मैच के साथ 29 सितंबर से हो जाएगी। क्रिकेट का महाकुंभ 19 नवंबर तक चलेगा। वर्ल्ड कप में 10 अभ्यास मैच सहित कुल 58 मैच होंगे, जो पूरे देश में 12 प्रमुख स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के लिए टिकटों का प्री-सेल शेड्यूल इस प्रकार है:
- 24 अगस्त 2023 भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से- वॉर्म-अप मैच और टीम इंडिया के मैच को छोड़कर अन्य सभी मैच के टिकट।
- 29 अगस्त शाम 6 बजे से- वॉर्म-अप मैच को छोड़कर सभी भारतीय मैच के टिकट।
- 14 सितंबर शाम 6 बजे से- सेमी फाइनल और फाइनल मैच के टिकट।
अन्य सभी यूजर्स के लिए टिकट सेल नीचे दिए गए फेज के अनुसार होगी:
- 25 अगस्त 2023, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से- भारत और वार्म-अप मैच को छोड़कर अन्य सभी मैच के टिकट।
- 30 अगस्त रात 8 बजे से- गुवाहाटी और त्रिवेन्द्रम में खेले जाने वाले भारतीय मैच के टिकट।
- 31 अगस्त रात 8 बजे से- चेन्नई, दिल्ली और पुणे में खेले जाने वाले भारत के मैच टिकट।
- 1 सितंबर रात 8 बजे से- धर्मशाला, लखनऊ और मुंबई में खेले जाने वाले भारत के मैच टिकट।
- 2 सितंबर रात 8 बजे से- बेंगलुरु और कोलकाता में खेले जाने वाले भारत के मैच टिकट।
- 3 सितंबर रात 8 बजे से- अहमदाबाद में खेले जाने वाले भारत के मैच टिकट।
- 15 सितंबर रात 8 बजे से- सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के मैच टिकट।












Click it and Unblock the Notifications