Jasprit Bumrah के पास वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रचने को तैयार

Jasprit Bumrah Record In England: टीम इंडिया के खिलाड़ी आईपीएल के बाद अब इंग्लैंड दौरे पर अपना दमखम दिखाने को तैयार है। भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस दौरे पर टीम के लिए सबसे अहम खिलाड़ी माने जा रहे हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद सीनियर खिलाड़ियों में जसप्रीत बुमराह पर अधिक जिम्मेदारी रहने वाली है। टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे के लिए वहां पहुंच चुकी है, जहां खिलाड़ी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे।

क्या भारत को मिलेगी जीत (Jasprit Bumrah Record In England)

यह सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है क्योंकि फैंस को इस बात का इंतजार है कि क्या भारतीय टीम इंग्लैंड की धरती पर जीत दर्ज कर पाएगी। इंग्लैंड की टेस्ट टीम पर जीत पाना हमेशा एक चुनौती होती है, क्योंकि वहां की परिस्थितियां और पिचें भारतीय खिलाड़ियों के लिए नई और कठिन होती हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों से बल्ले के साथ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Jasprit Bumrah 1

जसप्रीत बुमराह तोड़ेंगे अकरम का रिकॉर्ड

इस दौरे पर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर भी सभी की निगाहें टिकी हैं। बुमराह एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बहुत करीब हैं। यदि वे इस टेस्ट सीरीज में अपना पहला विकेट लेते हैं, तो वह पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम को पीछे छोड़ देंगे। वसीम अकरम ने SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में कुल 146 टेस्ट विकेट लिए थे। वहीं, बुमराह के नाम अभी तक 145 विकेट हैं। इसका मतलब है कि बुमराह SENA देशों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज बन जाएंगे।

ऐसा करने वाले बन सकते हैं पहले एशियाई गेंदबाज

यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि SENA देशों की पिचें तेज गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण मानी जाती हैं, और वहां विकेट लेना आसान नहीं होता। बुमराह ने इंग्लैंड में अब तक सिर्फ 9 टेस्ट मैच खेले हैं और वहां उन्होंने 17.16 की औसत से 64 विकेट लिए हैं। इसके साथ ही बुमराह 150 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छूने से भी केवल 5 विकेट दूर हैं। अगर वे ऐसा कर पाते हैं, तो वह SENA देशों में 150 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बन जाएंगे।

यहां तक कि भारत के दूसरे महान गेंदबाजों की बात करें तो अनिल कुंबले के नाम 141 विकेट, इशांत शर्मा के नाम 130 विकेट, मुथैया मुरलीधरन के नाम 125 विकेट, और मोहम्मद शमी के नाम 123 विकेट हैं। लेकिन बुमराह ने बहुत कम मैचों में इतना बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+