Jasprit Bumrah के निशाने पर खतरनाक गेंदबाज का रिकॉर्ड, सिर्फ 6 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास

मुंबई इंडियंस का सीजन अब तक उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है, लेकिन वानखेड़े में 7 अप्रैल को जब टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी, तो एक पुराना चेहरा वापसी करने जा रहा है- और वो चेहरा सिर्फ गेंदबाज नहीं, एक भरोसा है। जसप्रीत बुमराह की वापसी न सिर्फ मुंबई के लिए राहत है, बल्कि एक रिकॉर्ड की दस्तक भी है।

जसप्रीत बुमराह इस सीजन मुंबई इंडियंस के सबसे महंगे रिटेंशन हैं, जिन्हें 18 करोड़ रुपये में टीम ने रिटेन किया।उनके साथ रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी भी बनाए रखे गए। अब जबकि टीम पॉइंट्स टेबल में नीचे है, बुमराह की वापसी से डेथ ओवरों में अनुभव और धार की वापसी होगी।

jasprit bumrah

सिर्फ 6 विकेट और - मलिंगा को पीछे छोड़ने का मौका
जसप्रीत बुमराह ने अब तक 165 विकेट लिए हैं। वह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। अब वह सिर्फ 6 विकेट दूर हैं लसिथ मलिंगा (170 विकेट) से, जो अभी तक MI के टॉप विकेट-टेकर रहे हैं।

बुमराह एक खास रिकॉर्ड के भी मालिक हैं
वह मुंबई इंडियंस की ओर से IPL में दो बार पांच विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। उनकी ये परफॉर्मेंस उन्हें ना सिर्फ MI के लिए, बल्कि लीग के इतिहास में सबसे खतरनाक तेज़ गेंदबाज़ों में शामिल करती है।

अगर बुमराह फिटनेस और फॉर्म दोनों के साथ वापसी करते हैं, तो RCB के बल्लेबाज़ों के लिए ये मैच आसान नहीं होगा। और अगर उन्होंने 2-3 विकेट झटके, तो मलिंगा का रिकॉर्ड भी अगले कुछ ही मुकाबलों में टूट सकता है।वानखेड़े में जस्सी ब्वॉय का जलवा देखने के लिए तैयार हो जाइए- क्योंकि इस बार सिर्फ वापसी नहीं, रिकॉर्ड पर भी निगाहें हैं।

जसप्रीत बुमराह का आईपीएल करियर
जसप्रीत बुमराह ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 133 मैचों में 165 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका औसत 22.51 और इकॉनमी रेट 7.30 रहा है। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की सूची में लसिथ मलिंगा 170 विकेट के साथ टॉप पर हैं।

Take a Poll

RCB के खिलाफ पहला पांच विकेट हॉल
वानखेड़े स्टेडियम में बुमराह का प्रदर्शन हमेशा से प्रभावशाली रहा है। विशेष रूप से, 11 अप्रैल 2024 को इसी मैदान पर उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 5 विकेट पर 21 रन की बेहतरीन गेंदबाज़ी की थी, जो किसी भी गेंदबाज़ द्वारा RCB के खिलाफ पहला पांच विकेट हॉल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+